Breaking News
ग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकारग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकार

Kaithal News: 11 रुद्री मंदिर मेले में बीच-बचाव कराने गए युवक के पेट में घोंपा सुआ, रोहतक PGI रेफर

Kaithal News: 11 रुद्री मंदिर मेले में बीच-बचाव कराने गए युवक के पेट में घोंपा सुआ, रोहतक PGI रेफर

11 रुद्री मंदिर मेले में बीच-बचाव कराने गए युवक के पेट में घोंपा सुआ, रोहतक PGI रेफर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kaithal News: कैथल शहर के सुप्रसिद्ध श्री 11 रुद्री मंदिर परिसर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर में आयोजित मेला देखने पहुंचे दो दोस्तों पर दो मनचले युवकों ने पंक्चर लगाने वाले सुए और लात-घूसों से हमला कर दिया। वारदात का शिकार हुए युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह मंदिर परिसर में दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे।

हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मेले में दो गुटों का झगड़ा छुड़ाने गए थे दोनों दोस्त

सिटी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में शक्ति नगर निवासी अंकुश ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। बीते 4 सितंबर को शाम करीब 8 बजे वह अपने दोस्त अरुण के साथ श्री 11 रुद्री मंदिर में लगा जन्माष्टमी का मेला देखने गया हुआ था।

रात करीब 9 बजे जब दोनों दोस्त मंदिर परिसर में घूम रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि वहां दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर हाथापाई और गाली-गलौज हो रही थी। अंकुश के मुताबिक, झगड़ा कर रहे लड़कों में से कुछ को वह पहले से जानता था, इसलिए माहौल बिगड़ता देख वह और अरुण बीच-बचाव कराने पहुंच गए।

बचाव करने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा सुआ

झगड़ा छुड़ाने की यह कोशिश हमलावरों को नागवार गुजरी। वहां मौजूद राहुल और मंदीप उर्फ बुलर नाम के दो युवकों ने उल्टे अंकुश और अरुण के साथ ही बदसलूकी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों आरोपियों ने लात-घूसों से हमला बोल दिया।

इसी बीच आरोपी राहुल ने अपनी जेब से टायर में पंक्चर लगाने वाला नुकीला सुआ निकाला और सीधे अंकुश के पेट के बाईं तरफ घोंप दिया। सुआ लगते ही अंकुश खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और चीख-पुकार मच गई।

भीड़ जुटती देख मौके से फरार हुए आरोपी, रोहतक PGI रेफर

अंकुश की चीखें सुनकर आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और मेला देखने आए लोगों का हुजूम मौके पर जमा होने लगा। खुद को घिरता देख दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों ने तुरंत लहूलुहान हालत में अंकुश को कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पेट में गहरा जख्म और अंदरूनी चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

घटना के बाद कैथल शहर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी राहुल और मंदीप उर्फ बुलर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी (ASI) मंजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।