Breaking News
ग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकारग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकार

Kaithal News: कैथल में सीआईए का बड़ा एक्शन, 1.3 किलो गांजे के साथ बिहार का नशा तस्कर गिरफ्तार

Kaithal News: कैथल में सीआईए का बड़ा एक्शन, 1.3 किलो गांजे के साथ बिहार का नशा तस्कर गिरफ्तार

कैथल में सीआईए का बड़ा एक्शन, 1.3 किलो गांजे के साथ बिहार का नशा तस्कर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुहला सीआईए (CIA) पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चीका थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी राइस मिल में मजदूरी करने की आड़ में गांजे की तस्करी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 322 ग्राम गांजा बरामद कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के जिला सुपौल स्थित वार्ड नंबर 6 बनैली पट्टी निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जो फिलहाल चीका क्षेत्र में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर सीआईए की सर्जिकल स्ट्राइक, भागने की कोशिश में धराया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुहला सीआईए की टीम क्षेत्र में गश्त और नशीले पदार्थों की रोकथाम के सिलसिले में उधम सिंह चौक से पुरानी अनाज मंडी चीका की तरफ मौजूद थी। इसी दौरान गुप्तचरों से ठोस सूचना मिली कि कैथल रोड स्थित एक राइस मिल में काम करने वाला मजदूर अमित कुमार बड़े पैमाने पर गांजा बेचने का धंधा करता है।

सूचना थी कि आरोपी अमरनाथ राइस मिल के पास बने एक बंद मकान के बाहर पॉलीथिन में गांजा लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही सीआईए टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी। पुलिस टीम को अचानक सामने देख आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

एईटीओ की मौजूदगी में तलाशी, 1 किलो 322 ग्राम गांजा बरामद

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नियमानुसार आबकारी एवं कराधान अधिकारी (AETO) कैथल रोहित कुमार को मौके पर बुलाया गया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जब संदेही अमित कुमार के हाथ में पकड़े पॉलीथिन की तलाशी ली गई, तो उसमें से 1 किलो 322 ग्राम गांजा (फूल-पत्ती) बरामद हुआ।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना चीका में एनडीपीएस (NDPS) कानून के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगामी तफ्तीश एसआई रामफल को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और क्षेत्र में किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

यह भी पढ़ें– नशा तस्करों पर कैथल पुलिस का बड़ा प्रहार, कई गांवों में पुलिस रेड से हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।