Breaking News
ग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकारग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकार

Kaithal News: कैथल के फ्रांसवाला रोड पर खूनी वारदात, तेल डलवाने गए युवक के पेट और कमर में घोंपा सुआ

Kaithal News: कैथल के फ्रांसवाला रोड पर खूनी वारदात, तेल डलवाने गए युवक के पेट और कमर में घोंपा सुआ

कैथल के फ्रांसवाला रोड पर खूनी वारदात, तेल डलवाने गए युवक के पेट और कमर में घोंपा सुआ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर के फ्रांसवाला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर के वक्त बाइक में तेल डलवाने पहुंचे 19 साल के एक युवक पर कुछ मनचले तत्वों ने सुए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से युवक के शरीर पर तीन जगह वार किए और जमकर लात-घूंसे बरसाए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और चीख-पुकार सुनकर जमा हुई भीड़ को देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

पेट्रोल पंप पर अचानक बोला हमला

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, कैथल के प्रताप गेट इलाके का रहने वाला पीयूष (19) दोपहर बाद अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए फ्रांसवाला रोड की तरफ गया था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उसे घेर लिया। जब तक पीयूष कुछ समझ पाता, हमलावरों ने बर्फ फोड़ने वाला सुआ निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। एक सुआ उसके पेट, दूसरा बाजू और तीसरा कमर में जा घोंपा।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, मौका देख भागे हमलावर

सुए के वार से लहूलुहान पीयूष ने जब मदद के लिए शोर मचाया, तो आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत उस तरफ दौड़े। खुद को घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खून से लथपथ पीयूष को तत्काल कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

पुरानी शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप

अस्पताल पहुंचे पीयूष के पिता बलबीर सिंह ने पुलिस कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग एक साल पहले भी कुछ लड़कों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। उस समय भी पुलिस में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया। बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस की इसी ढिलाई के कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने दोबारा उनके बेटे को निशाना बना लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की गुहार लगाई है।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सतपाल पुलिस बल के साथ मौके पर और फिर अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– कैदियों के आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, अंबाला जेल में सफल रहा ‘कॉल ब्लॉकिंग’ सिस्टम का ट्रायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।