Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kaithal News: कैथल में सीआईए और लुटेरे माल्टा के बीच मुठभेड़, इंचार्ज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

Kaithal News: कैथल में सीआईए और लुटेरे माल्टा के बीच मुठभेड़, इंचार्ज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

Kaithal News: कैथल में सीआईए और लुटेरे माल्टा के बीच मुठभेड़, इंचार्ज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Kaithal News: (नरेश पुहाल) हरियाणा के कैथल जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है। कलायत सीआईए की टीम ने सोमवार को किठाना क्षेत्र में एक दुस्साहसिक मुठभेड़ के बाद कुख्यात लुटेरे निरंजन उर्फ माल्टा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखते ही जान लेने की नीयत से सीधे गोलियां बरसा दीं। गनीमत यह रही कि कलायत सीआईए प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

रजबाहा पटरी पर फिसली बाइक, सरेंडर की चेतावनी पर खोल दिया फायर Kaithal News

सीआईए कलायत के प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने मामले का ब्योरा देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि 12 जून की रात कलायत के एक होटल में लूटपाट की कोशिश करने और बलराज नगर कैथल में गनपॉइंट पर स्कूटी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी निरंजन उर्फ माल्टा किठाना इलाके में घूम रहा है।

वह बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर किसी नई वारदात की फिराक में था। सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने जब किठाना-जींद रोड पर नाकेबंदी की, तो एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। पुलिस को सामने देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन रजबाहा पटरी के पास उसकी बाइक अचानक फिसल गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घुटने में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद

बाइक से गिरते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण करने की सख्त चेतावनी दी। लेकिन, खुद को फंसता देख माल्टा ने अपनी जेब से अवैध हथियार निकाला और पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। उसकी एक गोली सीआईए प्रभारी मनीष कुमार की छाती पर लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण वे सुरक्षित रहे।

इसके बाद पुलिस ने पहले हवाई फायर कर उसे डराने की कोशिश की, मगर जब आरोपी ने दोबारा ट्रिगर दबाया तो पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली सीधे उसके दाएं घुटने को चीरती हुई निकल गई। घायल होते ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद कर ली। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल कैथल में दाखिल कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं और पुलिस कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।