Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Kaithal News: कलायत में उग्र हुआ सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, ‘पीले पंजे’ से कूड़ा उठाने पहुंची पुलिस का घेराव, दीं गिरफ्तारियां

AAmandeep Singh
Kaithal News: कलायत में उग्र हुआ सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, 'पीले पंजे' से कूड़ा उठाने पहुंची पुलिस का घेराव, दीं गिरफ्तारियां

कलायत में उग्र हुआ सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, ‘पीले पंजे’ से कूड़ा उठाने पहुंची पुलिस का घेराव, दीं गिरफ्तारियां

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal News: (नरेश पुहाल): हरियाणा के कैथल जिले के कलायत कस्बे में सोमवार को उस वक्त भारी प्रशासनिक गहमागहमी देखने को मिली, जब नगरपालिका प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम शहर में जमा कचरे के ढेरों को हटाने उतरी।

जेसीबी (पीले पंजे) की मदद से शुरू किए गए इस विशेष सफाई अभियान के खिलाफ हड़ताली सफाई कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक कार्रवाई को अपने आंदोलन को कुचलने की साजिश करार दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी गिरफ्तारियां दीं।

विज्ञापन

‘पीले पंजे’ का घेराव: काम ठप करने के बावजूद कचरा उठाने पर बिगड़े हालात

दरअसल, अपनी मांगों—खासकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिखित आदेश—को लेकर सफाई कर्मचारी लंबे समय से हड़ताल पर हैं। सोमवार को जब नगरपालिका के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य प्वाइंट्स से कूड़ा उठवाने पहुंचे, तो कर्मचारियों ने इसे अपनी आजीविका और संघर्ष पर सीधा हमला माना। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन मूल समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय केवल खानापूर्ति करने में जुटा है।

विरोध प्रदर्शन के उग्र होते ही पुलिस और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों और यूनियन नेताओं को हिरासत में ले लिया।

थाने जाने के बाद भी नहीं बदले तेवर, आर-पार की जंग का ऐलान

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बावजूद सफाई कर्मचारियों के तेवर नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। यूनियन के स्थानीय नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सरकार या प्रशासन चाहे जितनी गिरफ्तारियां कर ले या दमनकारी नीतियां अपना ले, जब तक 13 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का लिखित फरमान जारी नहीं होता, तब तक कोई भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेगा।

कर्मचारियों की इस गिरफ्तारी के बाद कलायत शहर में राजनीतिक और सामाजिक तनाव काफी बढ़ गया है। एक तरफ जहां महीने भर से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण जनता बदहाली झेल रही है, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों के अड़ियल रुख और पुलिसिया कार्रवाई के बाद प्रशासन के सामने शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ स्थिति को संभालने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, सगाई में मिलेगा सिर्फ 1 रुपया, बारात में जाएंगे 51 लोग

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।