Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शनAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शन

Kaithal News: कैथल के खुराना रोड पर देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मारा छापा

Kaithal News: कैथल के खुराना रोड पर देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मारा छापा

कैथल के खुराना रोड पर देह व्यापार का पर्दाफाश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल शहर के खुराना रोड स्थित एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पूरी योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और मकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। रेड के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनसे थाने में गहन पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि खुराना रोड स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। शिकायत की सत्यता जांचने के लिए पुलिस टीम ने पहले एक फर्जी (बोगस) ग्राहक बनाकर मकान के अंदर भेजा। जैसे ही फर्जी ग्राहक का इशारा मिला, बाहर तैनात पुलिस बल ने तुरंत मकान को चारों तरफ से घेर लिया और अंदर छापेमारी की।

विज्ञापन

बाहर से बुलाई जाती थीं महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को पकड़ा। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पकड़ी गई महिलाओं में से एक स्थानीय कैथल की रहने वाली है, जबकि दूसरी महिला हरियाणा से बाहर किसी अन्य जिले या राज्य की बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और मकान मालिक की इसमें क्या भूमिका है।

शहर में वेश्यावृत्ति के खिलाफ सख्त हुई पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी (SHO) गीता ने बताया कि अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कैथल शहर में किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा। यदि किसी मकान, होटल, या स्पा सेंटर में देह व्यापार जैसा धंधा चलता हुआ पाया गया, तो संचालकों और मकान मालिकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–  सोनीपत जेल में मर्डर केस के हवालाती ने लगाया फंदा, मच गया हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।