Breaking News
Narnaul News: सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला आईटीआई में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरNarnaul: यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाजअंकिता भंडारी केस में उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की पूरी प्रक्रिया, तीनों दोषियों को उम्रकैदBharwa Besan Mirchi recipe: रोज की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें राजस्थानी स्टाइल भरवां बेसन मिर्ची की यह आसान रेसिपीNarnaul City News: महिला आईटीआई विशेष व्याख्यान में छात्राओं को दिया जीवन-मूल्यों का पाठNarnaul News: सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला आईटीआई में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरNarnaul: यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाजअंकिता भंडारी केस में उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की पूरी प्रक्रिया, तीनों दोषियों को उम्रकैदBharwa Besan Mirchi recipe: रोज की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें राजस्थानी स्टाइल भरवां बेसन मिर्ची की यह आसान रेसिपीNarnaul City News: महिला आईटीआई विशेष व्याख्यान में छात्राओं को दिया जीवन-मूल्यों का पाठ

Kaithal News: अमेरिका से डिपोर्ट होते ही कैथल पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹20 हजार का इनामी बदमाश राहुल गोगी

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Kaithal News: अमेरिका से डिपोर्ट होते ही कैथल पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹20 हजार का इनामी बदमाश राहुल गोगी

अमेरिका से डिपोर्ट होते ही कैथल पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹20 हजार का इनामी बदमाश राहुल गोगी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal News: कैथल में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की ‘स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट’ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न जिलों में संगीन वारदातों को अंजाम देकर विदेश भाग चुके और हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटे ₹20,000 के इनामी बदमाश राहुल उर्फ गोगी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कैथल के गांव भागल का रहने वाला है, जिसके खिलाफ कैथल, जींद, नरवाना और सोनीपत के विभिन्न थानों में जानलेवा हमला, फिरौती, लूट और आर्म्स एक्ट के करीब 8 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

गुप्त सूचना पर कलायत हाईवे पर बिछाया गया जाल

विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी बीरभान ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की देखरेख में हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सटीक गुप्त सूचना मिली कि कई संगीन मामलों में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहा शातिर अपराधी राहुल उर्फ गोगी अवैध हथियार के साथ हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर कलायत आईटीआई के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपी कलायत कस्बे की तरफ भागने लगा, लेकिन चौकस पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर उसे खदेड़कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

सोनीपत में फिरौती मामले में घोषित था 20 हजार का इनाम

डीएसपी बीरभान ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ गोगी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वर्ष 2024 में सोनीपत जिले में दर्ज फिरौती (रंगदारी) के एक मामले में सोनीपत पुलिस ने उस पर ₹20,000 का इनाम घोषित कर रखा था। मुकदमों से बचने के लिए वह फर्जी तरीके से विदेश (अमेरिका) भाग गया था। हालांकि, हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा उसे डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया गया था, जिसके बाद वह छुप-छिपाकर दोबारा अपने पुराने आपराधिक नेटवर्क को सक्रिय करने में जुटा हुआ था।

कलायत थाने में केस दर्ज, 5 दिन का रिमांड मंजूर

अवैध हथियार बरामदगी के मामले में आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश करेगी कि वह अवैध असलहा कहां से लाया था और आने वाले दिनों में उसकी किस वारदात को अंजाम देने की योजना थी

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में सड़कों पर उतरे सफाई कर्मी, साथी रोहित की मौत पर निकाला रोष मार्च, 33वें दिन भी ठप रहा काम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।