Breaking News
लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपीलुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Kaithal News: कैथल पुलिस ने पंजाब के दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिलें और नकदी बरामद

Kaithal News: कैथल पुलिस ने पंजाब के दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिलें और नकदी बरामद

कैथल पुलिस ने पंजाब के दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा में सक्रिय वाहन चोरों और अंतरराज्यीय अपराधियों पर नकेल कसते हुए कैथल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की सीआईए/चौकी रामथली टीम ने पंजाब से सटे इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चुराई गई 4 मोटरसाइकिलें, एक पीड़ित का कपड़ों से भरा बैग और 13 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी सुशील प्रकाश ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला पटियाला अंतर्गत आने वाले गांव सतराणा निवासी सोनू राम (पुत्र दयालु राम) और सोनू (पुत्र जीता राम) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

खेत में लघुशंका करने रुका ड्राइवर, पीछे से बैग साफ कर गए चोर

डीएसपी सुशील प्रकाश ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि धर्मपुरा गांव के रहने वाले बलदेव सिंह, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 27 अगस्त की रात करीब 9 बजे बलदेव पातड़ा से माता गुजरी चौक खरकां के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पेट में अचानक तेज दर्द होने के कारण उन्होंने अपना कपड़ों और पैसों से भरा बैग सड़क किनारे रखा और पास ही के खेत में शौच/लघुशंका के लिए चले गए।

जब बलदेव वापस लौटे, तो देखा कि बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवक सड़क किनारे रखा उनका बैग उठाकर खरकां की तरफ तेजी से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

रामथली चौकी पुलिस ने बिछाया जाल, खुलते चले गए राज

मामले की तफ्तीश में जुटी रामथली चौकी की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर घेराबंदी करते हुए पंजाब के दोनों आरोपियों—सोनू राम और सोनू को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपियों ने न केवल ट्रक ड्राइवर का बैग और 13 हजार रुपये की चोरी कबूल की, बल्कि वाहन चोरी के एक बड़े नेटवर्क का भी खुलासा कर दिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से एक बाइक जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से चुराई गई थी, जबकि अन्य 3 मोटरसाइकिलें पंजाब के अलग-अलग इलाकों से पार की गई थीं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की गाड़ियों को औने-पौने दामों में बेचकर अपने खर्चे पूरे करते थे।

पहले से दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी सोनू राम (पुत्र दयालु राम) के खिलाफ पहले से ही मारपीट और चोरी के 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसके साथी सोनू (पुत्र जीता राम) पर भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें– Rohtak News: रोहतक में डेंगू की दस्तक, सितंबर के 8 दिन में आए 8 मरीज, सेक्टर-3 और 14 तक फैला संक्रमण

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।