Panipat News: हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां बाबरपुर रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और (Fahimuddin Saifi train accident) उद्योगपति फहीमुद्दीन सैफी (65) की असमय मौत हो गई। (Panipat BJP leader death) वह एल्डिको सोसाइटी के रहने वाले थे और गुरुवार शाम को किसी काम से घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।
शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन के पास उनका क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह भिजवाया।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर
65 वर्षीय फहीमुद्दीन सैफी भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे में लंबे समय से सक्रिय और सम्मानित चेहरा थे। इसके अलावा वह भारतीय सूफी संवाद के अध्यक्ष और सैफी वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में समाज सेवा और भाईचारे के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते रहते थे। उनके इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने की खबर जैसे ही फैली, जिले के राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिचितों और समर्थकों का कहना है कि उन्होंने हमेशा समाज के हर तबके को जोड़ने का काम किया।
कार्ड मशीन का चलाते थे कारखाना
फहीमुद्दीन सैफी केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक दुनिया में भी अपनी अलग पहचान रखते थे। पानीपत में उनका कार्ड मशीन बनाने का एक सफल कारखाना है, जिसके जरिए वे उद्योग जगत से जुड़े हुए थे। (Panipat News Today) उनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। गुरुवार शाम को जब वे रोज की तरह घर से बाहर निकले तो देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित थे। सुबह इस दुखद हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में कोहराम मच गया।
जीआरपी हर एंगल से कर रही मामले की जांच
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद जीआरपी पुलिस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। जीआरपी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। (Babarpur railway line accident) पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फहीमुद्दीन सैफी किन परिस्थितियों में और किस वजह से बाबरपुर रेलवे लाइन के पास पहुंचे थे। क्या यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, इन तमाम सवालों के जवाब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के बाद ही साफ हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें–Haryana breed bull Gaurav: झज्जर का नंदी गौरव, 1 करोड़ की बोली ठुकराकर किसान ने क्यों कहा- नहीं बेचूंगा?

