Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Kaithal News: कैथल में बेखौफ हुए चोर, 12 दुकानों के बाद अब फतेहपुर में बंद मकान से लाखों के गहने साफ

Kaithal News: कैथल में बेखौफ हुए चोर, 12 दुकानों के बाद अब फतेहपुर में बंद मकान से लाखों के गहने साफ

कैथल के फतेहपुर गांव में लाखों की चोरी से दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल जिले के पूंडरी इलाके में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए आपराधिक तत्व एक के बाद एक बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अभी महज 10 दिन पहले ही पूंडरी में एक ही रात 12 दुकानों के ताले टूटने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि चोरों ने फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस बार चोरों ने पूंडरी से सटे गांव फतेहपुर में एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

परिवार गया था बाहर, पड़ोसियों ने दी ताला टूटने की खबर

विज्ञापन

गांव फतेहपुर निवासी वीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार रविवार रात किसी जरूरी काम से घर से बाहर गया हुआ था। मकान पूरी तरह बंद था। इसी बात का फायदा उठाकर चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए।

सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि मुख्य दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ है, तो उन्होंने तुरंत मकान मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे, तो उनके उड़ गए।

अलमारी तोड़कर दो तोला सोना और नकदी समेटी

घर के अंदर का मंजर देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सभी कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी का ताला टूटा मिला। पीड़ित महिला वीना ने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब दो तोले सोने के आभूषण, भारी मात्रा में चांदी के जेवर और हजारों रुपये की नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।

घटना की भयावहता को देखते हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पूंडरी चौकी पुलिस की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स घटना स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने अलमारी और दरवाजों से फिंगरप्रिंट्स और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं।

गश्त बढ़ाने और जल्द गिरफ्तारी की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पूंडरी और आसपास के ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की गश्त न के बराबर होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की पुरजोर मांग की है।

मामले की जानकारी देते हुए पूंडरी थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– करनाल के घरौंडा में दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, लकड़ी फैक्ट्री में लगी आग पर पाया काबू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।