Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शनAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शन

Kaithal News: कैथल में 18 दिन की हड़ताल के बाद आधी रात एक्शन, भारी पुलिस बल के पहरे में उठा कचरा

Kaithal News: कैथल में 18 दिन की हड़ताल के बाद आधी रात एक्शन, भारी पुलिस बल के पहरे में उठा कचरा

कैथल में 18 दिन की हड़ताल के बाद आधी रात एक्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल शहर में पिछले 18 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते हालात बेकाबू हो चुके थे। मुख्य चौक-चौराहों से लेकर तंग गलियों तक हर तरफ फैले गंदगी के अंबार और बदबू से बीमारियों का खतरा मंडराने लगा था। अपनी मांगों पर अड़े कर्मचारी काम ठप कर नगर परिषद कार्यालय के बाहर लगातार धरने पर डटे हुए हैं। इस गंभीर स्थिति से निपटने और शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने आखिरकार देर रात बड़ा कदम उठाया।

भारी पुलिस सुरक्षा के साथ ढांड रोड पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों द्वारा कचरा उठाने की गाड़ियों को रोकने या विरोध करने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आधी रात को गुप्त रणनीति बनाई। रात करीब 12 बजे डीएसपी बीरभान की अगुवाई में सैकड़ों पुलिस जवानों की तैनाती के साथ नगर परिषद की टीमें जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर ढांड रोड स्थित प्रमुख कचरा पॉइंट पर पहुंचीं। किसी भी अप्रिय स्थिति या महिला कर्मचारियों के विरोध से निपटने के लिए विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों की टुकड़ी भी मुस्तैद की गई थी।

डंपिंग पॉइंट्स से हटाया गया कचरा, हड़ताली कर्मचारियों में रोष

कड़े सुरक्षा घेरे के बीच शहर के प्रमुख डंपिंग पॉइंट्स से कचरे को उठाकर गाड़ियों में भरा गया और डंपिंग साइट तक पहुंचाया गया। प्रशासन की इस अचानक हुई मध्यरात्रि कार्रवाई से धरने पर बैठे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। हालांकि, पिछले 18 दिनों से सड़ांध और मच्छरों से परेशान कैथल निवासियों ने इस सफाई अभियान के बाद थोड़ी राहत की सांस ली है।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अभियान: डीएसपी वीरभान

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी वीरभान ने बताया कि रात के समय करीब 12 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच नगर परिषद के अधिकारियों ने प्रमुख स्थानों से कचरे का उठान करवाया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कहीं से भी विरोध या टकराव का मामला सामने नहीं आया है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट पर है।

यह भी पढ़ें– पंचकूला-अंबाला समेत 3 जिलों में आज बरसेंगे बादल, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।