Breaking News
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमान

Kaithal News: कैथल में हैवानियत की कोशिश, घर में अकेली विधवा महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Kaithal News: कैथल में हैवानियत की कोशिश, घर में अकेली विधवा महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

घर की कुंडी बंद कर विधवा से जबरदस्ती की कोशिश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे पड़ोसी ने घर में अकेली विधवा महिला को बेबस पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन महीनों से लगातार उस पर बुरी नीयत रख रहा था और आते-जाते उसका पीछा कर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि पति के निधन के बाद वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसका पड़ोसी लंबे समय से उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा था और अक्सर सुनसान रास्तों में पीछा करता था। बीते दिन जब बच्चे घर से बाहर गए हुए थे और महिला अकेली थी, तभी आरोपी ने मौका पाकर चुपके से घर के भीतर प्रवेश किया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती करते हुए महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश की।

विज्ञापन

महिला ने दिखाई हिम्मत, चीख-पुकार सुनकर भागे पड़ोसी

मुसीबत की इस घड़ी में पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी का डटकर मुकाबला करते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। दिनदहाड़े महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत हरकत में आए और उसके घर की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी का प्लान नाकाम हो गया और वह पीड़िता को किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से रफूचक्कर हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

घटना के तुरंत बाद सहमी हुई पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ अनधिकृत रूप से घर में घुसने, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– गाड़ियों में भुक्की होने की सूचना देने का शक! कैथल में युवक पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।