Breaking News
Yamunanagar News: गन्ने के भाव पर यमुनानगर में फूटा गुस्सा, रादौर में किसानों ने कृषि मंत्री के आवास के पास फूंका पुतलाअमृतसर में तीर्थ यात्रा योजना की बस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, 25 वर्षीय भाई की मौतMahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, मतदान के प्रति युवाओं को किया गया जागरूकNarnaul News: अब नागरिक मतदाता सूची पर 20 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं दावे-आपत्तियांCleaning Tips: बिना पेंट कराए घर को देना है फेस्टिव लुक? इन 5 घरेलू नुस्खों से चुटकियों में साफ करें जिद्दी दागYamunanagar News: गन्ने के भाव पर यमुनानगर में फूटा गुस्सा, रादौर में किसानों ने कृषि मंत्री के आवास के पास फूंका पुतलाअमृतसर में तीर्थ यात्रा योजना की बस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, 25 वर्षीय भाई की मौतMahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, मतदान के प्रति युवाओं को किया गया जागरूकNarnaul News: अब नागरिक मतदाता सूची पर 20 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं दावे-आपत्तियांCleaning Tips: बिना पेंट कराए घर को देना है फेस्टिव लुक? इन 5 घरेलू नुस्खों से चुटकियों में साफ करें जिद्दी दाग

Kangana Ranaut vs Sourav Das: ‘कंगना जी का गूगल गलत है’, सांसद के तंज पर सौरव दास का पलटवार

Kangana Ranaut vs Sourav Das: 'कंगना जी का गूगल गलत है', सांसद के तंज पर सौरव दास का पलटवार

‘मैं 27 का हूं, 28 का नहीं’, बीजेपी सांसद कंगना के बयान पर CJP प्रवक्ता का जवाब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kangana Ranaut vs Sourav Das: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के बीच जारी वाकयुद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंगना रनौत द्वारा सौरव को ’28 साल का बेरोजगार और बेकार’ बताए जाने के बाद अब सौरव दास ने मोर्चा संभाल लिया है। समाचार एजेंसी ANI को दिए एक ताजा इंटरव्यू में सौरव ने कंगना पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि सांसद साहिबा का गूगल भी उन्हें गलत जानकारी मुहैया करा रहा है।

जंतर-मंतर के प्रदर्शन से शुरू हुई थी जुबानी जंग

विज्ञापन

इस पूरे विवाद की नींव तब पड़ी थी जब CJP और कई छात्र संगठनों ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक लंबा धरना-प्रदर्शन किया था। आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर कंगना रनौत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। कंगना ने Gen Z (नई पीढ़ी) को ‘गटर जनरेशन’ तक कह डाला था। इसके जवाब में सौरव दास ने कहा था कि आज की युवा पीढ़ी कंगना रनौत को जरा भी गंभीरता से नहीं लेती। इसके बाद दोनों तरफ से तीखे बयानों का दौर शुरू हो गया।

कंगना ने राष्ट्रीय पुरस्कारों का दिया था हवाला

बयानबाजी बढ़ने पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्होंने सौरव दास के बारे में गूगल सर्च किया, जहां उनकी उम्र 28 साल दिख रही है। कंगना ने तंज कसा कि 28 साल की उम्र में कोई खुद को छात्र कैसे बता सकता है, यह उनकी समझ से बाहर है। मंडी सांसद ने यह भी याद दिलाया कि वह भले ही 2 साल से सक्रिय राजनीति में हों, लेकिन पिछले 20 सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं। कंगना ने लिखा कि सौरव की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते वह देश के दो-दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) अपने नाम कर चुकी थीं।

‘उम्र 27 है और मैं पत्रकार हूं’, सौरव ने कंगना को दी नसीहत

कंगना के इसी तंज का जवाब देते हुए सौरव दास ने ANI से कहा, “कंगना जी का गूगल भी उन्हें आधी-अधूरी और गलत जानकारी देता है। मेरी उम्र 28 नहीं बल्कि 27 साल है। मैं कोई एक्टिव स्टूडेंट नहीं, बल्कि एक पेशेवर पत्रकार हूं। हालांकि, मैं खुद को ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ’ मानता हूं और मेरा मानना है कि इंसान को जीवनभर सीखते रहना चाहिए।” सौरव ने आगे कहा कि अगर कोई इंसान सीखना बंद कर देता है, तो उसके पास उम्र का अनुभव भले हो जाए, लेकिन समझदारी नहीं आती। उन्होंने कंगना को भी अपनी सोच का दायरा बढ़ाने के लिए ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ’ बनने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें–  नई पीढ़ी की महिलाओं पर टिप्पणी के बाद विवाद तेज, कंगना ने एंकर और CJP प्रवक्ता सौरव दास पर किया पलटवार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।