Breaking News
Nangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमBhiwani News: भिवानी में निगाना फीडर टूटने से 150 किल्ले धान की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़Narnaul News: जिले के 52 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, करीब 45 हजार विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारीNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाशNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमBhiwani News: भिवानी में निगाना फीडर टूटने से 150 किल्ले धान की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़Narnaul News: जिले के 52 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, करीब 45 हजार विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारीNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाश

Mahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, मतदान के प्रति युवाओं को किया गया जागरूक

Mahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 'विकसित भारत युवा संवाद' का आयोजन, मतदान के प्रति युवाओं को किया गया जागरूक

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, मतदान के प्रति युवाओं को किया गया जागरूक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विकसित भारत युवा संवाद – अपना वोट जानें कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाना, मतदान के महत्व को समझाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्राचार्य प्रोफेसर विजय यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।

विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को माय भारत द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से जुड़ने तथा उनमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने युवाओं को माय भारत पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने माय भारत के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स के बारे में बताते हुए युवाओं को मंत्रालय की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD-2027) के विभिन्न चरणों की जानकारी दी तथा युवाओं को विकसित भारत युवा संसद में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में यूथ आइकन हरिश शर्मा ने अपना वोट जानें विषय पर विशेष प्रस्तुति दी। उन्होंने युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विभिन्न चरणों एवं इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की, ताकि युवा मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया को समझ सकें और जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोफेसर अभिषेक, हीरा सिंह एवं जितेंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं माय भारत के स्वयंसेवक नवीन एवं कर्मबीर ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं एवं अतिथियों ने लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली। साथ ही सभी ने जिम्मेदार नागरिक बनकर मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने और अन्य लोगों को भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

 

 

यह भी देखें – दीपावली पर अटेली के व्यापारियों को राहत, दुकान के आगे टैंट-सामान लगाने की सात दिन की अस्थायी अनुमति देगी नपा

 

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।