Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Karauli Road Accident: करौली में दर्दनाक सड़क हादसा, स्विमिंग कर लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की मौत

Karauli Road Accident: करौली में दर्दनाक सड़क हादसा, स्विमिंग कर लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की मौत

स्विमिंग कर लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Karauli Road Accident: राजस्थान के करौली जिले में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-23 के मैगजीन इलाके में शाम करीब 6:30 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक स्विमिंग पूल से लौट रहे थे। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक के पिछले पहिए तीनों के सिर के ऊपर से गुजर गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा के अनुसार, मृतकों की पहचान गुलाब बाग निवासी आशीष (16), हर्ष (16) और धौलपुर के पुरानी छावनी स्थित डंगरिया मोहल्ला निवासी पवन (21) के रूप में हुई है। हादसे में आशीष और पवन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हर्ष को करौली जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

स्विमिंग के बाद लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, पवन और आशीष ने मासलपुर चुंगी स्थित एक स्विमिंग पूल जाने का कार्यक्रम बनाया था। दोनों पहले गुलाब बाग स्थित होटल पहुंचे और वहां काम कर रहे हर्ष को छुट्टी दिलाकर अपने साथ ले गए। तीनों ने दिनभर साथ समय बिताया और शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर यह हादसा हो गया।

दो महीने पहले ही खरीदी थी नई बाइक

पवन के भाई पारस ने बताया कि पवन करौली में अपने मामा के घर रहकर एक रेस्टोरेंट में फूड डिलीवरी का काम करता था। काम की जरूरत को देखते हुए उसने करीब दो महीने पहले ही नई बाइक खरीदी थी। हर्ष उसके मामा का बेटा था, जबकि आशीष हर्ष का चचेरा भाई था। हर्ष गुलाब बाग स्थित एक होटल में काम करता था और आशीष चाय की दुकान पर काम करता था।

हेलमेट पहनने के बावजूद नहीं बच सकी जान

परिजनों के अनुसार, हादसे के समय पवन ने हेलमेट पहन रखा था। हालांकि ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर ओवरटेक के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और अचानक सड़क पर आने वाले मवेशियों से होने वाले खतरे को सामने लाता है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।