Breaking News
मानसा में नशे से एक और मौत के बाद परिवार-ग्रामीणों ने शव रखकर किया धरना प्रदर्शन; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़पBhiwani fire news: भिवानी में नया बाजार के फर्नीचर शोरूम में लगी आग, 13 गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबूNarnaul News: आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बना निशुल्क मेहंदी कार्यक्रमचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच हाथापाई; हॉस्टल में पंखे को लेकर विवाद, देर रात पहुंची पुलिसUber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिशमानसा में नशे से एक और मौत के बाद परिवार-ग्रामीणों ने शव रखकर किया धरना प्रदर्शन; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़पBhiwani fire news: भिवानी में नया बाजार के फर्नीचर शोरूम में लगी आग, 13 गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबूNarnaul News: आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बना निशुल्क मेहंदी कार्यक्रमचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच हाथापाई; हॉस्टल में पंखे को लेकर विवाद, देर रात पहुंची पुलिसUber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिश

Karnal crime news: करनाल में बिजली बिल के विवाद में बहू ने बुजुर्ग सास को जमीन पर पटककर पीटा, वीडियो वायरल

Karnal crime news: करनाल में बिजली बिल के विवाद में बहू ने बुजुर्ग सास को जमीन पर पटककर पीटा, वीडियो वायरल

करनाल में बिजली बिल के विवाद में बहू ने बुजुर्ग सास को जमीन पर पटककर पीटा, वीडियो वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: मुनीश मुंडे, करनाल

Karnal crime news: मुनीश मुंडे, करनाल। करनाल जिले के बल्लाह गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां मामूली बिजली के बिल और घरेलू कलह के चक्कर में एक कलयुगी बहू ने अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग सास को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। इस खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाचार बुजुर्ग महिला दर्द से बिलखती हुई रहम की गुहार लगा रही है। मामले में संज्ञान लेते हुए बल्लाह पुलिस चौकी ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर आरोपी बहू के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिजली के बिल और मीटर पर छिड़ा था संग्राम

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बल्लाह गांव की रहने वाली 60 वर्षीय कृष्णा देवी अपने इकलौते बेटे बिजेंद्र और बहू रेणु से अलग रहती हैं। घर में लगा बिजली का मीटर कृष्णा के पति पालेराम के नाम पर है, जिसका इस्तेमाल सास और बहू दोनों के परिवार करते थे। हाल ही में बिजली का बिल ज्यादा आने पर आर्थिक रूप से असमर्थ कृष्णा ने पूरा बिल भरने से हाथ खड़े कर दिए। वहीं बहू रेणु बिल की रकम आधी-आधी बांटने पर अड़ी हुई थी। इसी खिंचातान के बीच बिजली का मीटर कटवा दिया गया, जिसके बाद सास और बहू के बीच कड़वाहट हाथापाई तक जा पहुंची।

जमीन पर दबाकर पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग

25 अक्टूबर को हुए इस विवाद का जो वीडियो सामने आया है, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। वायरल क्लिप में आरोपी बहू रेणु अपनी बुजुर्ग सास को जमीन पर पूरी ताकत से दबाए हुए नजर आ रही है। लाचार सास दर्द से कराहते हुए आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगा रही है और किसी से फोन मिलाने को कह रही है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर कुछ लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर उस असहाय बुजुर्ग महिला को छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई।

27 अक्टूबर को पुलिस में दी शिकायत, जांच में जुटी टीम

वारदात के दो दिन बाद, 27 अक्टूबर को पीड़ित बुजुर्ग महिला कृष्णा ने हिम्मत जुटाकर बल्लाह पुलिस चौकी में अपनी आपबीती सुनाई और बहू रेणु के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। बल्लाह चौकी प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी बहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पड़ताल में मामला घरेलू क्लेश और बिजली बिल के बंटवारे से जुड़ा पाया गया है। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुग्राम समेत 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।