Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Karnal Temple Theft Case: गोगा मेड़ी मंदिर में गुल्लक तोड़कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी सूरज चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

Karnal Temple Theft Case: गोगा मेड़ी मंदिर में गुल्लक तोड़कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी सूरज चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

गोगा मेड़ी मंदिर में गुल्लक तोड़कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी सूरज चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: मुनीश मुंडे, करनाल

Karnal Temple Theft Case: मुनीश मुंडे, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले शातिर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुटाना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मनक माजरा गादियान गांव स्थित प्रसिद्ध गोगा मेड़ी मंदिर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी करनाल के ही गांव डूंगरा का रहने वाला सूरज कुमार है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम में से 3 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है।

मंदिर की गुल्लक और स्टील की ज्योत की थी पार

विज्ञापन

घटना को लेकर 18 सितंबर 2026 को गांव मनक माजरा गादियान निवासी पंकज और स्थानीय ग्राम पंचायत की तरफ से थाना बुटाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया था कि 17 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने गोगा मेड़ी मंदिर के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां रखी दानपात्र (गुल्लक) को तोड़कर उसमें रखे करीब 10 हजार रुपये नकद और लगभग 5 हजार रुपये मूल्य की स्टील की ज्योत चुरा ली। शिकायत मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की थी।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बुटाना के कार्यवाहक प्रबंधक निरीक्षक विपिन कुमार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सचिन की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने मंदिर में चोरी की बात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर 3 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर उसे जिला जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें– करनाल के गांव में घोड़ी चराने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला, तोड़े दोनों हाथ-पैर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।