Breaking News
आज भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला, ईशान किशन के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौकाSara Gurupal death threats: रियलिटी शो से बाहर आते ही पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरुपाल को मिल रही जान से मारने की धमकियांKarnal News: सड़क हादसे में फौजी की मौत, परिवार ने बताया कुंवारा, 50 साल की महिला का दावा- ‘मैं हूं शेर सिंह की पत्नी’स्मृति ईरानी का पहला हरियाणा दौरा; पंचकूला पहुंचीं तो डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने किया स्वागत, दो दिन करेंगी संगठन की समीक्षाGRP thana Ambala Cantt: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर बड़ा संकट, कंडम हुआ GRP थाना भवन, रेलवे ने थमाया खाली करने का नोटिसआज भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला, ईशान किशन के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौकाSara Gurupal death threats: रियलिटी शो से बाहर आते ही पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरुपाल को मिल रही जान से मारने की धमकियांKarnal News: सड़क हादसे में फौजी की मौत, परिवार ने बताया कुंवारा, 50 साल की महिला का दावा- ‘मैं हूं शेर सिंह की पत्नी’स्मृति ईरानी का पहला हरियाणा दौरा; पंचकूला पहुंचीं तो डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने किया स्वागत, दो दिन करेंगी संगठन की समीक्षाGRP thana Ambala Cantt: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर बड़ा संकट, कंडम हुआ GRP थाना भवन, रेलवे ने थमाया खाली करने का नोटिस

Karnal News: सड़क हादसे में फौजी की मौत, परिवार ने बताया कुंवारा, 50 साल की महिला का दावा- ‘मैं हूं शेर सिंह की पत्नी’

Karnal News: सड़क हादसे में फौजी की मौत, परिवार ने बताया कुंवारा, 50 साल की महिला का दावा- 'मैं हूं शेर सिंह की पत्नी'

सड़क हादसे में फौजी की मौत, परिवार ने बताया कुंवारा, 50 साल की महिला का दावा- ‘मैं हूं शेर सिंह की पत्नी’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: हरियाणा के करनाल जिले के बुढ़नपुर बांगर गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब सेना के जांबाज नायक शेर सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार रात उनके पैतृक गांव पहुंचा। (karnal news today) 12 अक्टूबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 32 वर्षीय शेर सिंह का पंचकूला स्थित कमान अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां 20 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन इस दुखद घड़ी के बीच जवान के सैन्य लाभों और वैवाहिक स्थिति को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

सड़क हादसे के बाद पंचकूला में तोड़ा दम

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 13 फील्ड रेजिमेंट में कार्यरत और रायवाला (उत्तराखंड) में तैनात नायक शेर सिंह 12 अक्टूबर को छुट्टी पर घर आए हुए थे। भादसो रोड पर उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर बुटानखेड़ी निवासी एक साइकिल सवार से हो गई। हादसे में दोनों घायल हुए थे, लेकिन सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण शेर सिंह की हालत बिगड़ती चली गई। ( haryana army soldier death) प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पंचकूला के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 2014 में सेना में भर्ती हुए शेर सिंह अपने पीछे माता-पिता, भाई और दो बहनों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं।

पत्नी होने के दावे से गहराया विवाद

जवान की शहादत के गम में डूबे परिवार के सामने उस वक्त असमंजस की स्थिति बन गई, जब राज रानी नाम की एक महिला ने सामने आकर खुद को शेर सिंह की पत्नी बताया। महिला ने अक्टूबर 2024 का एक मैरिज सर्टिफिकेट भी पेश किया। ( sher singh army naik) हालांकि, परिजनों का साफ कहना है कि शेर सिंह अविवाहित थे और उन्हें इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी। इस दावे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मैरिज सर्टिफिकेट की सत्यता और परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पंचायत उतरी मैदान में, आर्मी फंड रोकने की मांग

मामला सामने आने के बाद कादराबाद पंचायत ने भी परिजनों का समर्थन करते हुए रायवाला स्थित सैन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है। पंचायत का दावा है कि महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है और उसकी पहली शादी करीब 25 साल पहले बुढ़नपुर निवासी सुंदर सिंह से हुई थी, जिनकी मृत्यु अक्टूबर 2025 में हुई।

पंचायत का आरोप है कि बिना कानूनी तलाक के यह शादी दिखाई गई है, जो केवल सेना से मिलने वाली पेंशन और फंड को हासिल करने की नीयत से की गई हो सकती है। पंचायत ने मांग की है कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होकर स्थिति साफ नहीं हो जाती, तब तक शेर सिंह के खाते या फंड का कोई भी भुगतान न किया जाए।

यह भी पढ़ें–Haryana Electricity Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, कई जिलों में आधी रात से बत्ती गुल, पानी का संकट गहराया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।