Breaking News
Narnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआ

Karnal News: करनाल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

AAmandeep Singh
Karnal News: करनाल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

करनाल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal News: करनाल जिले के कुंजपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला युवक उसे आत्महत्या की धमकी देकर होटल ले गया और वहां कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।

एसपी करनाल के हस्तक्षेप के बाद कुंजपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहली मुलाकात से होटल तक का खौफनाक सफर

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह कर्नाल की रहने वाली है और कुंजपुरा स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। करीब एक साल पहले आरोपी विशु उसके घर आया था, जहां दोनों की पहली मुलाकात हुई। इसके बाद आरोपी लगातार उसके पीछे पड़ा रहा और शादी का झांसा देता रहा।

बीती 5 मार्च को आरोपी ने खुदकुशी की धमकी देकर उसे मिलने पर मजबूर किया। इसके बाद 7 मार्च को वह युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कर्नाल के पुराने बस स्टैंड स्थित एक होटल में ले गया, जहां शादी का वादा कर पहली बार जबरन संबंध बनाए और चुपके से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी बना लिए।

ब्लैकमेलिंग और नशीले पदार्थ का खेल

आरोपी इसके बाद लगातार फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाता रहा और 25 अप्रैल व 30 जून को भी उसे उसी होटल में ले जाकर ज्यादती की।

हद तो तब हो गई जब 29 अगस्त की रात आरोपी ने कुंजपुरा बस स्टैंड से युवती को बाइक पर बैठाया और रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। होटल पहुंचने पर जब युवती बदहवास हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, मारपीट की और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता के परिवार से मारपीट और 1 करोड़ की धमकी

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जब पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, तो परिजनों ने आरोपी के घर बातचीत की कोशिश की। आरोप है कि वहां आरोपी विशु और उसके मामा प्रमोद ने पीड़िता की बहनों, भाई और जीजा के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की।

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की बहन को फोन पर परिजनों को जान से मारने और 1 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

एसपी के आदेश पर बीएनएस धाराओं में केस दर्ज

पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में जब वह स्थानीय थाने पहुंची तो पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही उसका मेडिकल कराया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी कर्नाल से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब आरोपी विशु के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाना), 351(3) (जान से मारने की धमकी) और 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें–Faridabad News: फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।