Breaking News
Rashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाRashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचा

Kot Khalsa Amritsar Murder : अमृतसर के कोटखालसा में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या

Kot Khalsa Amritsar Murder : अमृतसर के कोटखालसा में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या

अमृतसर के कोटखालसा में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Kot Khalsa Amritsar Murder :  अमृतसर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी गुरुवार रात कोटखालसा इलाके में देखने को मिली। पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने 25 वर्षीय जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय साहिल गिल की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। महज दो साल पहले शादी के बंधन में बंधे साहिल के एक साल का मासूम बच्चा है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है।

पुलिस चौकी के पास सरेआम सनसनीखेज वारदात

पंजाब के अमृतसर में कानून व्यवस्था की स्थिति एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। गुरुवार की रात करीब 10:50 बजे कोटखालसा क्षेत्र में उस वक्त कोहराम मच गया जब गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। मृतक साहिल गिल के घर से महज 40 कदम और स्थानीय पुलिस चौकी से सिर्फ 50 कदम की दूरी पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

चश्मदीदों के अनुसार, एक्टिवा पर सवार होकर आए दो युवकों ने साहिल को रास्ते में रोका और उस पर कई राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली सीधे साहिल के सीने के पास जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

सब्जी लेने निकला था युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वारदात के वक्त की दर्दनाक दास्तां बताते हुए मृतक के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि उनका बेटा साहिल घर से महज सब्जी खरीदने के लिए बाहर निकला था। किसी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि चंद मिनटों में ही परिवार की खुशियां उजड़ जाएंगी। घर से निकले हुए मुश्किल से 10 मिनट ही बीते होंगे कि मोहल्ले के लोगों ने घर आकर बताया कि साहिल को किसी ने गोली मार दी है।

परिजन तुरंत भागकर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत नजदीकी अमनदीप अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों के लाख प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पिता ने बिलखते हुए बताया कि उनके बेटे की किसी के साथ कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय इस्लामाबाद थाना पुलिस के अलावा एसएचओ और एडीशनल डीसीपी (ADCP) स्तर के तमाम बड़े अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि एक्टिवा पर सवार हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती दौर में रंजिश की बात सामने नहीं आई है, लेकिन हर एक एंगल से मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Faridkot में 2 Grenade के साथ युवक गिरफ्तार, 1 हफ्ते पहले कनाडा से लौटा था नवजोत

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।