Breaking News
Rashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाRashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचा

Faridkot में 2 Grenade के साथ युवक गिरफ्तार, 1 हफ्ते पहले कनाडा से लौटा था नवजोत

Faridkot में 2 Grenade के साथ युवक गिरफ्तार, 1 हफ्ते पहले कनाडा से लौटा था नवजोत

Faridkot में 2 Grenade के साथ युवक गिरफ्तार, 1 हफ्ते पहले कनाडा से लौटा था नवजोत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Faridkot | 2 Grenade : ऐतिहासिक नगरी फरीदकोट में 19 सितंबर से शुरू होने वाले बाबा फरीद आगमन पर्व से ठीक पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कनाडा के पीआर और स्थानीय निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अत्याधुनिक ग्रेनेड बरामद किए हैं। शुरुआती खुलासे में सामने आया है कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से यह विस्फोटक सामग्री मंगवाकर शहर का माहौल बिगाड़ने की फिराक में था।

नेहरू स्टेडियम के पास दबोचा गया आरोपी

पंजाब के फरीदकोट में इन दिनों बाबा फरीद आगमन पर्व को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं और शहर में भारी भीड़ जुटने लगी है। ऐसे संवेदनशील समय में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस फरीदकोट के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतिंदरदीप सिंह बराड़ अपनी टीम के साथ गुरुवार रात शहर में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान जब पुलिस टीम नेहरू स्टेडियम के पास पहुंची, तो उन्हें पुख्ताू इनपुट मिला कि गुरु अर्जन देव नगर निवासी नवजोत सिंह पाकिस्तान स्थित आतंकी तत्वों के सीधे संपर्क में है और देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।

ड्रोन के जरिए मंगाई गई थी विस्फोटक खेप

पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपी नवजोत सिंह ने सीमा पार बैठे आतंकवादियों के इशारे पर ड्रोन के जरिए यह खतरनाक विस्फोटक सामग्री मंगवाई थी। गुरुवार शाम वह बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर फिरोजपुर की तरफ से इस खेप को लेकर फरीदकोट पहुंचा था। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।

तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी से दो जिंदा ग्रेनेड बरामद हुए। इस खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं कि त्योहारों और मेलों के सीजन में पंजाब के माहौल को अशांत करने की कोई गहरी साजिश रची जा रही थी।

पिता बोले- एक हफ्ता पहले ही कनाडा से आया था बेटा

इस सनसनीखेज गिरफ्तारी के बाद आरोपी के परिवार की तरफ से भी चौंकाने वाला बयान सामने आया है। नवजोत के पिता सूबा सिंह ने बताया कि उनका बेटा कनाडा का परमानेंट रेजिडेंट (PR) है और बीते 12 सितंबर 2026 को ही भारत लौटा था। पिता के मुताबिक, गुरुवार शाम बेटे ने उनसे कहा था कि उसका कोई कोरियर आने वाला है।

जब वे दोनों कोरियर रिसीव करने के लिए सादिक चौक पहुंचे, तो पहले से मुस्तैद पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया और बेटे को हिरासत में ले लिया। परिवार को इस बात का अंदेशा तक नहीं था कि उनका बेटा किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क के संपर्क में आ चुका है।

आगमन पर्व पर कड़ी सुरक्षा और आगे की जांच

फरीदकोट में 19 सितंबर यानी आज से पांच दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक मेले का आगाज हो चुका है, जिसमें शिरकत करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे आयोजन से ठीक पहले ग्रेनेड बरामद होना सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक बहुत बड़ा वेक-अप कॉल है।

काउंटर इंटेलिजेंस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इन ग्रेनेडों का इस्तेमाल किस खास जगह पर तबाही मचाने के लिए किया जाना था।

Amritsar ASI Murder : अमृतसर में एएसआई की गोली मारकर हत्या, CM ने 1 करोड़ की मदद का ऐलान किया

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।