Breaking News
लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपीलुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

KUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भाग

KUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भाग

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भाग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

KUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KUK) के प्रांगण में हरियाणवी लोक संस्कृति और परंपराओं का सबसे बड़ा मंच ‘रत्नावली महोत्सव’ 30 अक्तूबर से सजने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमर कस ली है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों और कमेटियों की अहम बैठक हुई, जिसमें पूरे आयोजन के लिए 15 अलग-अलग कमेटियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस महाकुंभ में प्रदेश भर से तीन हजार से अधिक कलाकार अपनी कला की छाप छोड़ने पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आने की संभावना

विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चलने वाले इस गौरवशाली आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर सकते हैं। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में कुलपति प्रो. सचदेवा ने सभी संयोजकों को समय सीमा के भीतर तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रत्नावली केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और लोक परंपराओं से जोड़ना है।

33 विधाओं में दिखेगा हरियाणवी कला का रंग

समारोह के संयोजक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने बताया कि चार दिनों के दौरान परिसर के विभिन्न मंचों पर 33 अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें पारंपरिक हरियाणवी नृत्य, रागनी, लोकगीत, सांग, नाटक, भाषण, हरियाणवी फैशन शो, कविता पाठ, शॉर्ट फिल्म और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 2 नवंबर को समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा।

तैयारियों के लिए कमेटियों को मिली कमान

आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विश्वविद्यालय ने दायित्व बांट दिए हैं। पंजीकरण की कमान डॉ. आनंद कुमार को सौंपी गई है, जबकि छात्र व छात्राओं के रहने-खाने (बोर्डिंग व लॉजिंग) का जिम्मा क्रमशः चीफ वार्डन पुरुष व महिला को दिया गया है। अनुशासन व्यवस्था प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता संभालेंगे। वहीं, मंच संचालन डॉ. अशोक शर्मा, बैठक व्यवस्था डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, रिसेप्शन डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार और सजावट की जिम्मेदारी ललित कला विभागाध्यक्ष प्रो. गुरचरण सिंह के पास रहेगी।

यह भी देखें – KUK में छात्राओं को टक्कर मार प्रोफेसर से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।