Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, नारनौल, अटेली और कनीना में मिलावटखोरों पर शिकंजा, लिए गए 8 नमूनेHisar Crime: हिसार रेलवे स्टेशन पर खूनी खेल, सालासर से लौट रहे श्रद्धालु की चाकू मारकर हत्याHaryana breed bull Gaurav: झज्जर का नंदी गौरव, 1 करोड़ की बोली ठुकराकर किसान ने क्यों कहा- नहीं बेचूंगा?बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी, गोली मारने की थी साजिश; दो गिरफ्तार; खेत और तालाब से जुटाए सबूतKaithal road accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता के इकलौते बेटे की मौतNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, नारनौल, अटेली और कनीना में मिलावटखोरों पर शिकंजा, लिए गए 8 नमूनेHisar Crime: हिसार रेलवे स्टेशन पर खूनी खेल, सालासर से लौट रहे श्रद्धालु की चाकू मारकर हत्याHaryana breed bull Gaurav: झज्जर का नंदी गौरव, 1 करोड़ की बोली ठुकराकर किसान ने क्यों कहा- नहीं बेचूंगा?बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी, गोली मारने की थी साजिश; दो गिरफ्तार; खेत और तालाब से जुटाए सबूतKaithal road accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत

KUK University: KUK में छात्राओं को टक्कर मार प्रोफेसर से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

KUK University: KUK में छात्राओं को टक्कर मार प्रोफेसर से की थी मारपीट, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

KUK में छात्राओं को टक्कर मार प्रोफेसर से की थी मारपीट, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

KUK University: धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KUK) परिसर में लॉ फैकल्टी के असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी कैथल जिले के झांबा गांव का रहने वाला आशीष उर्फ टोबो है, जो वारदात के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। सीआईए-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात कुरुक्षेत्र इलाके से ही उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।

क्या था पूरा मामला

विज्ञापन

यह विवाद 14 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे उस वक्त शुरू हुआ था, जब केयूके कैंपस के भीतर एक मॉडिफाइड काली स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी पर जा रही दो छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों लड़कियां सड़क पर जा गिरीं और उनकी स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विधि विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जतिन गहलोन मदद के लिए रुके। मौके पर मौजूद कुछ युवक इस हादसे में चोटिल युवतियों का वीडियो बनाने लगे, जिसका प्रोफेसर गहलोन ने कड़ा विरोध किया।

विरोध करने पर प्रोफेसर से की थी बदसलूकी

वीडियो बनाने से मना करने पर स्कॉर्पियो सवार युवक आपा खो बैठे और उन्होंने प्रोफेसर डॉ. जतिन गहलोन का कॉलर पकड़कर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने प्रोफेसर को थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकियां भी दीं। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव कर प्रोफेसर को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित प्रोफेसर की शिकायत के आधार पर केयूके थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।

कैंपस में हुआ था भारी बवाल, 5 पहले ही पकड़े जा चुके हैं

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों और प्राध्यापकों में भारी रोष फैल गया था। पुलिस की सुस्त कार्रवाई से नाराज होकर 16 अक्टूबर को प्रोफेसर और छात्र कुलपति (VC) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। सीआईए-2 के इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में पहले ही तीन बालिग आरोपियों—आर्यन (घराड़सी), रवि (जींद) और निशांत (कैथल)—को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लिया गया था। अब मुख्य आरोपी आशीष की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

यह भी देखें –  हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।