Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra Accident: कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, 9 साल के मासूम को वाहन ने कुचला

Kurukshetra Accident: कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, 9 साल के मासूम को वाहन ने कुचला

कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, 9 साल के मासूम को वाहन ने कुचला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पिपली में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 9 साल के बच्चे की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे मासूम को इतनी बेरहमी से रौंदा कि उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मृतक बच्चा अपनी क्लास पूरी कर स्कूल से लौटा ही था और परिजनों से खेलने की बात कहकर घर से बाहर निकला था।

मासूम की तलाश में भटकते रहे परिजन, अस्पताल में मिला शव

विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले दुधनाथ पिपली की गुरुद्वारा वाली गली में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दुधनाथ, जो पेशे से माली का काम करते हैं, ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा लक्ष्मण local स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। वीरवार दोपहर को वह रोजाना की तरह स्कूल से घर लौटा और थोड़ी देर में खेलने की बात कहकर बाहर चला गया। जब काफी देर तक लक्ष्मण वापस नहीं आया, तो परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। वे आसपास की गलियों में उसकी तलाश करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर LNJP अस्पताल पहुंचे घरवाले

पूछताछ के दौरान दुकानदारों और राहगीरों ने दुधनाथ को बताया कि पिपली बस स्टैंड के पास जीटी रोड पर एक छोटे बच्चे का एक्सीडेंट हुआ है और उसे एंबुलेंस के जरिए कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल ले जाया गया है। यह सुनते ही परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। जब उन्होंने अस्पताल के शव गृह (Dead House) में जाकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्षत-विक्षत पड़ा शव उनके ही सबसे छोटे बेटे लक्ष्मण का था।

छह भाई-बहनों में सबसे दुलारा था लक्ष्मण, पुलिस जांच में जुटी

दुधनाथ के चार बेटों और दो बेटियों में लक्ष्मण सबसे छोटा और सभी का चहेता था। उसकी इस तरह अचानक और दर्दनाक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने LNJP अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जीटी रोड और पिपली बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मासूम को कुचलकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।