Breaking News
Nangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाए

Jind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तार

Jind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तार

Jind Drug Bust

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind Drug Bust: हरियाणा में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जींद पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गांव बीबीपुर के पास एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, तो उसमें से 23 किलो 408 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही दो तस्करों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जींद शहर की आश्रम बस्ती के रहने वाले प्रगट सिंह उर्फ गौरव और हनुमान नगर निवासी नरविंद्र के रूप में हुई है। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में नशीले पदार्थों की एक बड़ी सप्लाई चेन ध्वस्त हो गई है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल, दो कट्टों में मिला नशा

कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक जयबीर की अगुवाई में पुलिस टीम घीमाना इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि खांडा गांव की तरफ से एक ट्रक में दो व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर जींद की ओर आ रहे हैं।

खबर मिलते ही पुलिस टीम ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और बिना समय गंवाए गांव बीबीपुर के पास पक्की नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे इशारा करके रुकवाया गया। पुलिस ने जब ट्रक की सघन तलाशी ली, तो उसमें से दो कट्टे बरामद हुए, जिनमें कुल 23 किलो 408 ग्राम चूरा पोस्त भरा हुआ था।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी पुलिस

मादक पदार्थ को तुरंत कब्जे में लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जींद में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है। अब जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि नशीले पदार्थ की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और जींद में इसे किस-किस को सप्लाई किया जाना था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में नशे के इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।