Breaking News
PM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंड

Narnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तार

Narnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तार
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: सतनाली पुलिस ने गांव ढाणी कुम्हारान में महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पवन कुमार को गांव ढाणी कुम्हारान से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी ने रात के समय महिला के सिर पर वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि 10 अक्टूबर 2026 को थाना सतनाली पुलिस को गांव ढाणी कुम्हारान में एक महिला की हत्या होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतका की पहचान शकुंतला निवासी गांव ढाणी कुम्हारान के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में थाना सतनाली में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिकायत में मृतका के परिजनों द्वारा कुछ व्यक्तियों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया गया था। पुलिस ने शिकायत में नामजद व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की भी गहनता से जांच की। जांच के दौरान नामजद व्यक्तियों की वारदात में संलिप्तता के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए शिकायतकर्ता सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ की तथा उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसी दौरान पुलिस को पवन कुमार की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई।

पुलिस ने प्राप्त साक्ष्यों एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पवन कुमार को गांव ढाणी कुम्हारान से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ और जांच में आरोपी की हत्या की वारदात में संलिप्तता सामने आई है। अब तक की जांच के अनुसार आरोपी रात के समय महिला के पास पहुंचा और सिर पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही गंभीरता से जांच शुरू कर दी थी। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ तथा विभिन्न तथ्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। रिमांड के दौरान घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने तथा मामले के शेष पहलुओं की जांच की जाएगी।

 

यह भी देखें    प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय चौटाला

 

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।