Breaking News
Kurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारेंचंडीगढ़ मैराथन का मैस्कट ‘सीआईएमआई’ लॉन्च, 10 हजार धावकों के दौड़ने की उम्मीदKaithal Bullet Silencer Action: कैथल की सड़कों पर पटाखे फोड़ने वाली बुलेट पर शिकंजा, 48 चालान काट पुलिस ने दिए सख्त संकेतHappy Dhanteras: धनतेरस की शुभकामनाएं, इन शानदार कोट्स और मैसेज के साथ दें अपनों को बधाईआज से 13 जगहों पर सजेगा ग्रीन पटाखों का बाजार, 96 स्टॉलों पर तीन दिन होगी बिक्रीKurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारेंचंडीगढ़ मैराथन का मैस्कट ‘सीआईएमआई’ लॉन्च, 10 हजार धावकों के दौड़ने की उम्मीदKaithal Bullet Silencer Action: कैथल की सड़कों पर पटाखे फोड़ने वाली बुलेट पर शिकंजा, 48 चालान काट पुलिस ने दिए सख्त संकेतHappy Dhanteras: धनतेरस की शुभकामनाएं, इन शानदार कोट्स और मैसेज के साथ दें अपनों को बधाईआज से 13 जगहों पर सजेगा ग्रीन पटाखों का बाजार, 96 स्टॉलों पर तीन दिन होगी बिक्री

Kurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारें

Kurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारें

पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारें

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Ashram Firing Case: कुरुक्षेत्र के जीटी रोड स्थित पिपली में संत रामपाल आश्रम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के सनसनीखेज मामले की परतें अब खुलने लगी हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस की सीआईए-1 टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करनाल के अरजेहड़ी गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ तोतला और पंचकूला के मौली गांव निवासी रेशव उर्फ सुदामा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी, जिनसे गहन पूछताछ के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

21-22 अक्टूबर की रात थर्राया था आश्रम, 5 हजार रुपये में मिली थी सुपारी

विज्ञापन

घटना 21 और 22 अक्टूबर की दरमियानी रात की है, जब संत रामपाल के कुरुक्षेत्र आश्रम आने के तय कार्यक्रम से ठीक पहले दहशत फैलाने की नीयत से आश्रम के मुख्य गेट पर गोलियां बरसाई गई थीं। आश्रम के सेवादार पुरुषोत्तम दास की शिकायत पर थाना सदर थानेसर में केस दर्ज हुआ था। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रतीक ने बताया कि वारदात वाले दिन अनिल उर्फ तोतला बाइक चला रहा था, जबकि उसका साथी पीछे बैठकर गोलियां दाग रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए तोतला को महज 5 हजार रुपये की मामूली रकम दी गई थी।

शाहाबाद में दिए गए थे हथियार, विदेश में बैठे शूटर समाना से जुड़े तार

पुलिस पड़ताल में यह खौफनाक नेटवर्क बेनकाब हुआ है। जांच में सामने आया कि पंचकूला के रेशव उर्फ सुदामा ने वारदात से ठीक पहले शाहाबाद पहुंचकर तोतला को अवैध हथियार सौंपा था। इस पूरी साजिश की डोर भारत से बाहर बैठे गैंगस्टर के हाथ में थी। करनाल का रहने वाला वंश उर्फ शूटर समाना, जो फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई या यूरोप भाग चुका है, उसने इंटरनेट कॉलिंग के जरिए तोतला से संपर्क साधा था। त्रिशूल गैंग से जुड़ा वंश ही फंडिंग और हथियार मुहैया करा रहा था, जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रामपाल को धमकी भी दी थी।

शातिर अपराधी है तोतला, मुख्य शूटर की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी तोतला पर पहले से ही लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज हैं। कुरुक्षेत्र वारदात के अगले ही दिन करनाल पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। कुरुक्षेत्र पुलिस ने तोतला और रेशव को 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नेटवर्क की अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े-  10 नवंबर तक साफ रहेगा आसमान, जानिए 14 नवंबर को बारिश का मौसम अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।