Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra Gurudwara Patshahi Chhavi: कुरुक्षेत्र में गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश उत्सव शुरू, अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी का आगाज

Kurukshetra Gurudwara Patshahi Chhavi: कुरुक्षेत्र में गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश उत्सव शुरू, अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी का आगाज

कुरुक्षेत्र में गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश उत्सव शुरू, अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी का आगाज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra Gurudwara Patshahi Chhavi: कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और पवित्र धरती एक बार फिर पूरी तरह से गुरबाणी के कीर्तन और भक्ति के रंग में सराबोर हो उठी है। मीरी-पीरी के मालिक, धन धन साहिब श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव को समर्पित सात दिवसीय भव्य धार्मिक समागम बुधवार को पूरे जाहो-जलाल के साथ शुरू हो गया।

धर्मनगरी के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में आयोजित इस समागम की शुरुआत धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के श्री अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी की स्थापना के साथ हुई। समागम के पहले ही दिन तड़के से ही गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर सरबत के भले (संसार के कल्याण) की अरदास की।

विज्ञापन

एचएसजीएमसी की टीम ने संभाली कमान, पुख्ता किए गए इंतजाम

Kurukshetra Gurudwara Patshahi Chhavi: कुरुक्षेत्र में गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश उत्सव शुरू, अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी का आगाज
श्रद्धालुओं के लिए मुस्तैद हुई हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी,

समागम के इस भव्य शुभारंभ के मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा खुद मौजूद रहे। उनके साथ कमेटी मेंबर बीबी जसबीर कौर मसाना, हरमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह और सुखजिंदर सिंह मसाना सहित सिख समाज के कई वरिष्ठ प्रतिनिधियों और सेवादारों ने हाजिरी भरी।

गुरुद्वारा परिसर में मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर और एडिशनल सेक्रेटरी राजपाल सिंह दुनिया माजरा सहित प्रबंधन और फ्लाइंग स्क्वाड की पूरी टीम मुस्तैद दिखी। अधिकारियों और सेवादारों ने गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप पर चौर साहिब की सेवा की और आने वाले सात दिनों तक चलने वाले लंगर, रिहाइश और दीवान हॉल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छह राज्यों से पहुंचती है संगत, प्रधान झीडा ने जताया आभार

कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने समागम में पहुंची संगत का स्वागत करते हुए कहा कि गुरु महाराज का प्रकाश पूरब पूरी श्रद्धा और मर्यादा के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक समागम में न केवल हरियाणा बल्कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब से भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रुकने, गाड़ियों की पार्किंग और चौबीसों घंटे चलने वाले अटूट लंगर के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी यात्री को परेशानी न हो।

29 जून को सजेगा भव्य नगर कीर्तन, चप्पे-चप्पे पर रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

समागम की रूपरेखा साझा करते हुए कमेटी मेंबर बीबी जसबीर कौर मसाना ने बताया कि प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 29 जून को शहर में एक विशाल और अलौकिक नगर कीर्तन सजाया जाएगा।

Kurukshetra Gurudwara Patshahi Chhavi: कुरुक्षेत्र में गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश उत्सव शुरू, अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी का आगाज
समागम के दौरान शीतल जालौर जलजीरा की सेवा करती संगत।

साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित पंज प्यारों की अगुवाई में निकलने वाले इस नगर कीर्तन में गतका दल अपने हैरतअंगेज जौहर दिखाएंगे। वहीं, मेंबर इंद्रजीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि समागम के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से मुफ्त मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं, जहां डॉक्टरों की टीमें तैनात हैं और मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी जा रही हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।