Breaking News
Gold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंस

Kurukshetra News: शहर की रामचंद्र कॉलोनी में सनसनी: सरकारी नल से निकला जिंदा सांप का बच्चा, दहशत में आए लोग

Kurukshetra News: शहर की रामचंद्र कॉलोनी में सनसनी: सरकारी नल से निकला जिंदा सांप का बच्चा, दहशत में आए लोग

रामचंद्र कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: रामचंद्र कॉलोनी में मंगलवार की रात आम दिनों की तरह ही थी, लेकिन पानी की सप्लाई शुरू होते ही यहां एक ऐसा वाकया घटा जिससे पूरी कॉलोनी में सनसनी फैल गई। दरअसल, रात के समय जब घरों में पीने के पानी की आपूर्ति शुरू हुई, तो लोग अपने बर्तन भरने के लिए नलों की तरफ दौड़े।

इसी दौरान एक घर में जैसे ही पानी की टोटी (नल) खोली गई, तो पानी के तेज बहाव के साथ एक जिंदा सपोलिया सीधे बर्तन में आ गिरा। पानी में रेंगते हुए सांप के बच्चे को देखते ही परिवार के लोगों की चीख निकल गई। देखते ही देखते यह खबर पूरी कॉलोनी में आग की तरह फैल गई और लोग अपने-अपने घरों के नल बंद कर दहशत में आ गए।

विज्ञापन

बच्चे सहमे, गृहिणियों ने जताई गहरी नाराजगी

इस खौफनाक अनुभव को बयां करते हुए स्थानीय गृहिणी चन्द्रावल ने बताया कि मंगलवार रात जब वे रसोई में पानी का बर्तन साफ कर रही थीं, तभी नल से पानी के साथ यह सपोलिया बाहर आ गिरा। उन्होंने कहा, “यह बेहद डरावना था। अगर अंधेरे में ध्यान न जाता, तो यह जहरीला जीव किसी के पेट में भी जा सकता था या किसी को काट लेता।

इस घटना के बाद से घर के छोटे बच्चे इस कदर सहमे हुए हैं कि वे अब नल के पास जाने या पानी पीने से भी कतरा रहे हैं।” कॉलोनी की अन्य महिलाओं ने भी इस बात पर गहरा रोष जताया कि जिस पानी को वे अपने बच्चों को पिला रही हैं, वह इस कदर असुरक्षित और दूषित हो चुका है।

जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

यह कोई साधारण समस्या नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर सैकड़ों लोगों की जिंदगी से जुड़ा मामला है। इस घटना ने शहर की पेयजल व्यवस्था और जनस्वास्थ्य विभाग (पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट) के दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि विभाग द्वारा मुख्य वॉटर टैंकों और सप्लाई लाइनों की समय पर सफाई नहीं की जाती है।

कई जगहों पर पाइपलाइनें इतनी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं कि उनमें लीकेज के रास्ते गंदा पानी और कीड़े-मकोड़े आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। लोगों का कहना है कि वे हर महीने पानी का बिल चुकाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें बीमारी और खौफ परोसा जा रहा है।

कॉलोनी वासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सप्लाई के पानी में सपोलिया मिलने के बाद से रामचंद्र कॉलोनी के लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। कॉलोनी के गणमान्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द ही वाटर सप्लाई के टैंकों की मुकम्मल सफाई नहीं कराई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की, तो वे अधिकारियों के दफ्तर का घेराव करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, एहतियात के तौर पर कॉलोनी के अधिकांश परिवारों ने सरकारी पानी का इस्तेमाल बंद कर दिया है और वे दूर-दराज के इलाकों या निजी टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।