Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra News: मरीज को PGI छोड़कर लौट रही एंबुलेंस बनी आग का गोला, 3 मिनट में जलकर खाक

Kurukshetra News: मरीज को PGI छोड़कर लौट रही एंबुलेंस बनी आग का गोला, 3 मिनट में जलकर खाक

अंबाला के पास बड़ा हादसा: सरकारी BLS एंबुलेंस में लगी भीषण आग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: हरियाणा के अंबाला में नेशनल हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल की एक सरकारी बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एंबुलेंस चंडीगढ़ से लौटते वक्त अचानक आग का गोला बन गई।

आग इतनी भयावह थी कि ड्राइवर को संभलने तक का मौका नहीं मिला और महज 3 मिनट के भीतर चमचमाती गाड़ी जलकर लोहे का कंकाल बन गई। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि यह हादसा मरीज को अस्पताल में ड्रॉप करने के बाद हुआ, अन्यथा एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट अब विभाग को सौंपी गई है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीज को छोड़कर आ रहा था ड्राइवर, बोनट खोलते ही भड़कीं लपटें

एंबुलेंस पर तैनात चालक कृष्ण कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में एक मरीज को यूरिन इन्फेक्शन और पेशाब न उतरने की गंभीर शिकायत के बाद डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। कृष्ण कुमार मरीज को सुरक्षित पीजीआई छोड़कर वापस कुरुक्षेत्र आ रहे थे।

जैसे ही वह अंबाला के सद्दोपुर गांव के नजदीक पहुंचे, उन्हें अचानक बोनट के नीचे से गाढ़ा काला धुआं निकलता दिखाई दिया। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा किया। लेकिन जैसे ही उन्होंने माजरा समझने के लिए गाड़ी का बोनट उठाया, अंदर सुलग रही आग ने ऑक्सीजन मिलते ही विकराल रूप धारण कर लिया।

फायर एक्सटिंग्विशर निकालने का भी नहीं मिला वक्त, तमाशबीन बने रहे लोग

ड्राइवर के मुताबिक, लपटें इतनी तेज थीं कि गाड़ी के पिछले हिस्से में रखा फायर एक्सटिंग्विशर (आग बुझाने वाला सिलेंडर) निकालने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरी केबिन और टायर को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर गुजरते लोग अपनी गाड़ियां रोककर तमाशबीन बने रहे और महज 180 सेकंड के भीतर पूरी गाड़ी जलकर स्वाहा हो गई।

सूचना मिलने के करीब 10 मिनट बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी में सिवाय लोहे के मलबे के कुछ नहीं बचा था।

शॉर्ट सर्किट की आशंका; संयोग देखिए, उसी दिन कुरुक्षेत्र को मिली थीं दो नई एंबुलेंस

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह इंजन में हुआ शॉर्ट सर्किट या कोई बड़ी मैकेनिकल खराबी मानी जा रही है। हालांकि, तकनीकी टीम की विस्तृत जांच के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस पूरी घटना के बीच एक दिलचस्प संयोग भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

जिस दिन यह एंबुलेंस जलकर खाक हुई, ठीक उसी दिन सूबे के मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए दो नई एंबुलेंस देने का एलान किया था। फिलहाल, एंबुलेंस चालक की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की कागजी कार्रवाई में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana HTET Exam: हरियाणा के 19 जिलों में एचटेट परीक्षा शुरू, केंद्रों पर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।