Breaking News
Punjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूद

Kurukshetra News: सीएम नायब सैनी की सरकार कर रही हर क्षेत्र में बेहतर कार्य: अमीर चंद

Kurukshetra News: सीएम नायब सैनी की सरकार कर रही हर क्षेत्र में बेहतर कार्य : अमीर चंद

कुरुक्षेत्र में अमीर चंद ने गिनाईं हरियाणा सरकार की उपलब्धियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र। “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सत्ता संभालने के बाद जिस रफ्तार और संवेदनशीलता से काम किया है, उसने उन्हें सूबे के हर नागरिक का चहेता बना दिया है। वे सिर्फ चंडीगढ़ के दफ्तर से सरकार नहीं चला रहे, बल्कि हर विधानसभा क्षेत्र की खाक छानकर खुद जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी तकलीफों का मौके पर ही निपटारा कर रहे हैं।” यह बात पिपली मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन अमीर चंद ने कही।

अमीर चंद ने मुख्यमंत्री के कामकाज की शैली की सराहना करते हुए कहा कि नायब सैनी आज जन-जन के प्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने बहुत कम समय में जनता के बीच जाकर उनका दिल जीतने का काम किया है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

विज्ञापन

“जो कहते हैं, वही करके दिखाते हैं मुख्यमंत्री”

वाइस चेयरमैन अमीर चंद ने सरकार की कार्यप्रणाली पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि राजनीति में वादे करना आसान होता है, लेकिन नायब सैनी ने यह साबित किया है कि वे जो कहते हैं, उसे धरातल पर उतार कर ही दम लेते हैं।

अमीर चंद ने मुख्यमंत्री की तारीफ में कहा:

“जब से नायब सैनी ने हरियाणा की कमान संभाली है, समाज के हर तबके को यह अहसास हुआ है कि सरकार उनकी अपनी है। चाहे अन्नदाता किसान हो या अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाला व्यापारी वर्ग, मुख्यमंत्री ने किसी को निराश नहीं किया और हर वर्ग के कल्याण के लिए दिल खोलकर फैसले लिए हैं।”

विकास की नई ऊंचाइयों पर हरियाणा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा लाभ

अमीर चंद के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश बिना किसी क्षेत्रीय भेदभाव के चौतरफा विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सूबे में एक ऐसी पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित की है, जहां सिफारिश और पर्ची-खर्ची का दौर अब बीती बात हो चुका है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सीधा फायदा आज समाज के उस आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जो अब तक मुख्यधारा से कटा हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों की खुशहाली, युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार, महिलाओं का सम्मान और गरीबों के उत्थान के लिए सरकार ने पिछले कुछ समय में कई ऐतिहासिक और कड़े कदम उठाए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने के लिए जो नीतियां बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें– Ambedkar Gallery Kurukshetra: कुरुक्षेत्र की अंबेडकर गैलरी बनी आकर्षण का केंद्र, बाबा साहेब की दुर्लभ तस्वीरें देखने उमड़ रहे लोग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।