Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Kurukshetra News: जन्माष्टमी पर कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर पहुंचे CM नायब सैनी, वट वृक्ष की परिक्रमा कर कान्हा के स्वरूपों को दुलारा

Kurukshetra News: जन्माष्टमी पर कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर पहुंचे CM नायब सैनी, वट वृक्ष की परिक्रमा कर कान्हा के स्वरूपों को दुलारा

जन्माष्टमी पर कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर पहुंचे CM नायब सैनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: ज्योतिसर-पवन शर्मा

Kurukshetra News: ज्योतिसर-पवन शर्मा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थ स्थल ज्योतिसर पहुंचे। ज्योतिसर पहुंचने पर स्थानीय ब्राह्मणों और संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सीएम सैनी ने गीता उपदेश स्थली में विधिवत पूजा-अर्चना की और श्रीमद्भगवद्गीता जी पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के अमर संदेश के साक्षी प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान उस समय बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला जब मुख्यमंत्री ने प्रांगण में राधा-कृष्ण का रूप धारण किए नन्हे बच्चों को देखा। सीएम ने सहज भाव से बच्चों को अपने पास बुलाया, उन्हें दुलारा और प्यार से गोद में उठाकर तस्वीरें खिंचवाईं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ज्योतिसर गांव के ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

विज्ञापन

पुनर्निर्मित ‘महाभारत अनुभव केंद्र’ का लिया जायजा

धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ज्योतिसर स्थित ‘महाभारत अनुभव केंद्र’ पहुंचे। गौरतलब है कि करीब तीन महीने पहले इस अनुभव केंद्र में अचानक भीषण आग लग गई थी, जिससे परिसर को काफी नुकसान पहुंचा था। दोबारा मरम्मत कार्य पूरा होने और केंद्र के शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से केंद्र के कामकाज और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली और अनुभव केंद्र को और अधिक भव्य बनाने के लिए कुछ नए बदलावों के संकेत भी दिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की यह पावन धरा अत्यंत सौभाग्यशाली है, जहां स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े और यहीं से उन्होंने संपूर्ण मानव जाति को निष्काम कर्म और ज्ञान का अमर संदेश दिया।

धान खरीद और विधानसभा सत्र को लेकर बोले सीएम

पत्रकारों द्वारा 15 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुरुआती दिनों में धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण किसानों और आढ़तियों दोनों को परेशानी आती है। यदि फसल में नमी का स्तर सामान्य रहेगा तो खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि धान खरीद की आधिकारिक तारीख तय करने का अंतिम निर्णय केंद्र सरकार के स्तर पर लिया जाता है।

वहीं, हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा सत्र का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि इस बार सत्र के दौरान लगभग 16 घंटे तक सार्थक चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण जनहितकारी विधेयक पारित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार तीन गुना रफ्तार से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। बता दें कि सीएम सैनी पिछले वर्ष भी जन्माष्टमी पर कुरुक्षेत्र आए थे, जहां उन्होंने गीता ज्ञान संस्थानम् में कान्हा को झूला झुलाकर पर्व मनाया था।

यह भी पढ़ें–  10 मिनट लेट होने पर प्रिंसिपल ने फाड़ा छात्र के कान का पर्दा, यमुनानगर में 35 दिन बाद FIR दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।