Breaking News
Rashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियम

Kurukshetra News: नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सड़क पर उतरी इनेलो, सौंपा ज्ञापन

Kurukshetra News: नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सड़क पर उतरी इनेलो, सौंपा ज्ञापन

नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सड़क पर उतरी इनेलो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: देश भर में गहराए नीट (NEET) परीक्षा धांधली विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की गूंज अब हरियाणा के जिलों में भी सुनाई देने लगी है। कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने मिनी सेक्रेटरी (लघु सचिवालय) के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इनेलो नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और बार-बार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

‘बार-बार पेपर लीक से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य’

विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इनेलो के जिलाध्यक्ष जयपाल चढूनी ने कहा कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं का पारदर्शी संचालन पूरी तरह चरमरा गया है। एक के बाद एक भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे हैं, जिससे दिन-रात मेहनत करने वाले होनहार युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

चढ़ूनी ने नीट मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ इस विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तुरंत इस्तीफा मांगने की बात कही।

जंतर-मंतर की घटना पर भड़का इनेलो का गुस्सा

जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिसिया कार्रवाई पर इनेलो नेताओं ने गहरा रोष जताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार दमनकारी नीतियों के सहारे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

इनेलो कानूनी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सतबीर सिंह और सचिव एडवोकेट जसविंद्र कश्यप ने ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगों की जानकारी दी। इनेलो ने मांग रखी है कि नीट धांधली के दोषियों को सख्त सजा दी जाए, लाठीचार्ज में जख्मी हुए छात्रों का इलाज सरकारी खर्च पर हो तथा इस पूरी अनिश्चितता के कारण अपनी जान गंवाने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को आर्थिक मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

बड़े नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

लघु सचिवालय पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में इनेलो के प्रदेश महासचिव बूटा सिंह लुखी, हलका प्रधान राजेंद्र कश्यप, कानूनी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सतबीर सिंह, सचिव जसविंद्र कश्यप एडवोकेट, अमित भौरिया, बब्बू माझा फार्म सहित कई स्थानीय हलका प्रधान और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनेलो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र के पिहोवा में नहर से मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव, हाथ पर गुदा है ‘मंगल दास भगत’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।