Breaking News
Panipat News: पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना, 9वीं के छात्र ने घर में लगाया फंदा, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहरामलुधियाना के पटाखा गोदाम में आग, आप नेता के भतीजे साहिल की मौत; धमाकों से दहला फील्डगंजAmbala Sondha Drowning Case: अंबाला में खेलते-खेलते पानी के खुले हौद में गिरी 2 साल की मासूम, डूबने से मौतMomos Red Chutney Health Risk: क्यों खतरनाक है मोमोज की लाल चटनी? कानपुर की घटना के बाद उठे स्वास्थ्य पर बड़े सवालमानसा में चिट्टा पीते पकड़ा गया पंजाब पुलिस का ASI, डोप टेस्ट पॉजिटिव; केस दर्जPanipat News: पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना, 9वीं के छात्र ने घर में लगाया फंदा, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहरामलुधियाना के पटाखा गोदाम में आग, आप नेता के भतीजे साहिल की मौत; धमाकों से दहला फील्डगंजAmbala Sondha Drowning Case: अंबाला में खेलते-खेलते पानी के खुले हौद में गिरी 2 साल की मासूम, डूबने से मौतMomos Red Chutney Health Risk: क्यों खतरनाक है मोमोज की लाल चटनी? कानपुर की घटना के बाद उठे स्वास्थ्य पर बड़े सवालमानसा में चिट्टा पीते पकड़ा गया पंजाब पुलिस का ASI, डोप टेस्ट पॉजिटिव; केस दर्ज

Satlok Ashram Firing Case: सतलोक आश्रम फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 5 हजार में दी गई थी सुपारी, विदेश से रची गई थी पूरी साजिश

Satlok Ashram Firing Case: सतलोक आश्रम फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 5 हजार में दी गई थी सुपारी, विदेश से रची गई थी पूरी साजिश

सतलोक आश्रम फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 5 हजार में दी गई थी सुपारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Satlok Ashram Firing Case: कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम में बीती 21-22 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए तार विदेश में बैठे आकाओं से जुड़े हुए थे। आश्रम पर खौफ फैलाने के उद्देश्य से की गई इस फायरिंग के लिए मुख्य शूटर अनिल उर्फ सोनू उर्फ तोतला को महज 5 हजार रुपये दिए गए थे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम के पीछे छुपे ‘फॉरेन फंडिंग’ (विदेशी धन) के नेटवर्क और साजिशकर्ताओं की कुंडली खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन

त्रिशूल गैंग से जुड़े 23 साल के वंश ने सप्लाई किया था हथियार

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अनिल तोतला ने कई अहम सुराग उगले हैं। उसने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल उसे करनाल निवासी करीब 23 वर्षीय युवक वंश ने उपलब्ध कराई थी। वंश का नाता इलाके में सक्रिय ‘त्रिशूल गैंग’ से बताया जा रहा है।

साजिश के तहत यह तय हुआ था कि पिपली आश्रम पर गोलियां बरसाने के बाद हथियार को सुरक्षित ठिकाने पर अनिल ही अपने पास रखेगा। उल्लेखनीय है कि 21-22 अक्टूबर की रात जब आश्रम पर फायरिंग हुई थी, तो गोलियों के निशान आश्रम के मुख्य गेट पर लगे लोहे के बोर्ड पर साफ नजर आए थे। आश्रम प्रबंधन की तहरीर पर 23 अक्टूबर को थाना सदर थानेसर में एफआईआर दर्ज की गई थी।

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद धरा गया था मुख्य शूटर

इस हाई-प्रोफाइल मामले में कड़ियों को जोड़ने की शुरुआत तब हुई जब करनाल पुलिस ने 23 अक्टूबर को भैणी खुर्द और रुकनपुर गांव के बीच विशेष नाकेबंदी के दौरान अनिल तोतला को घेर लिया। खुद को घिरता देख शातिर आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से अनिल घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

इसके साथ ही कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में करनाल के अरजहेड़ी गांव निवासी प्रेमचंद को गिरफ्तार किया। प्रेमचंद से हुई कड़ाई से पूछताछ में ही अनिल तोतला का नाम प्रमुखता से बाहर आया था।

कस्टडी रिमांड पर लेकर विदेशी आकाओं तक पहुंचेगी कुरुक्षेत्र पुलिस

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी अनिल तोतला कोई नौसिखिया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ तरावड़ी पुलिस स्टेशन में पहले से ही हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे चार संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं 23 अक्टूबर को पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत एक और नया केस दर्ज किया गया है।

आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर ली गई है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, लेकिन कुरुक्षेत्र पुलिस जल्द ही अदालत से आरोपी का कस्टडी रिमांड हासिल करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि यह साफ हो सके कि विदेश में बैठा कौन सा गिरोह हरियाणा में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें– किसान ध्यान दें, गेहूं में कब और कितना डालें जिंक? 1 एकड़ के लिए ये है सही डोज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।