Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सोते समय 12 साल के बच्चे को कोबरा ने डसा, सुबह बेड से निकला 3 फीट लंबा सांप

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सोते समय 12 साल के बच्चे को कोबरा ने डसा, सुबह बेड से निकला 3 फीट लंबा सांप

कुरुक्षेत्र में सोते समय 12 साल के बच्चे को कोबरा ने डसा, सुबह बेड से निकला 3 फीट लंबा सांप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र के गोबिंदगढ़ गांव में रविवार की सुबह एक हंसते-खेलते परिवार के लिए कयामत बनकर आई। 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 साल के मासूम तनीश को क्या पता था कि जिस बिस्तर पर वह चैन की नींद सोने जा रहा है, वहीं मौत उसका इंतजार कर रही है। शनिवार रात करीब 2 बजे बिस्तर में घुसे एक जहरीले कोबरा सांप ने तनीश को डस लिया।

डसने के तुरंत बाद तनीश की नींद खुल गई। उसने परिजनों को तेज दर्द होने की बात बताई। उसे लगातार पसीना आ रहा था और उल्टी भी हुई। लेकिन बदकिस्मती से परिजनों में से कोई भी यह भांप नहीं सका कि मासूम को किसी जहरीले जीव ने काटा है। उन्हें लगा कि शायद अचानक खान-पान या पेट खराब होने से उसकी तबीयत बिगड़ी है। कुछ देर बाद दर्द थोड़ा कम होने पर तनीश दोबारा चादर तानकर सो गया, लेकिन वह नींद उसकी जिंदगी की आखिरी नींद साबित हुई।

विज्ञापन

सुबह काफी देर तक नहीं हिला शरीर, जांच की तो उड़ गए होश

सुबह जब काफी देर होने के बाद भी तनीश अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो उसके पिता ओम प्रकाश उसे जगाने पहुंचे। काफी आवाजें देने और हिलाने-डुलाने के बावजूद जब बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने जब तनीश के शरीर को ध्यान से देखा, तो उसके पैर पर सांप के डसने के साफ निशान नजर आए।

संदेह होने पर जब कमरे और बिस्तर की बारीकी से तलाशी ली गई, तो सभी के होश उड़ गए। बेड के अंदर ही करीब तीन फीट लंबा काले रंग का कोबरा दुबका बैठा था। आनन-फानन में परिजन तनीश को लेकर लाडवा के नागरिक अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

सरपंच पूजा देवी के पति जिले सिंह ने बताया कि तनीश उनके भतीजे ओम प्रकाश का मंझला बेटा था। वह अपनी बड़ी बहन शिवानी से छोटा और छोटे भाई अनीश से बड़ा था। पढ़ाई में होनहार और मिलनसार स्वभाव का तनीश पूरे परिवार का दुलारा था।

अचानक हुए इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दिया है। तनीश की मां सोमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेसुध हो रही हैं। गांव की सरपंच के पोते की इस तरह दर्दनाक मौत की खबर फैलते ही पूरे गोबिंदगढ़ गांव में चूल्हे तक नहीं जले और हर आंख नम नजर आई।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।