September 17, 2026

Kurukshetra News: कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत, 1 साल का बच्चा अनाथ

0
Kurukshetra News: कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत, 1 साल का बच्चा अनाथ

कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा कस्बे के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार दोपहर एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां घर पर कपड़े प्रेस कर रहा 32 वर्षीय मनीष कुमार अचानक बिजली के तेज करंट की चपेट में आ गया। परिजनों के अनुसार, मनीष दोपहर के समय नंगे पांव फर्श पर खड़े होकर प्रेस कर रहा था। इसी दौरान प्रेस में अचानक अर्थिंग की वजह से करंट उतर आया, जिससे वह मौके पर ही बुरी तरह झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा। मनीष की महज दो साल पहले ही शादी हुई थी और उसका एक साल का मासूम बेटा भी है।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे के तुरंत बाद परिजन घबराए हुए हालत में मनीष को पहले एक निजी अस्पताल और फिर लाडवा के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, दोनों ही जगहों पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की इस घोषणा के बाद परिवार में कोहराम मच गया और खुशियों से भरा घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। इत्तेफाकिया हादसा मानकर दुखी परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को सीधे अपने घर वापस ले आए।

पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस और परिजनों में मची तनातनी

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम वार्ड-10 में मनीष के घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने की कोशिश की। इस पर परिजन भड़क गए और इत्तेफाकिया मौत का हवाला देकर बिना कानूनी पचड़े के शव का अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। परिजनों का तर्क था कि जब मौत हादसे की वजह से हुई है तो वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। इस बात को लेकर काफी देर तक पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तनातनी का माहौल बना रहा।

थाना प्रभारी की समझाइश के बाद माने परिजन

मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए लाडवा थाना प्रभारी (SHO) खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बैठाकर कानूनी प्रक्रियाओं और भविष्य की कागजी अड़चनों का हवाला देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से समझाया। काफी देर चली बातचीत के बाद आखिरकार परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को अपनी कस्टडी में लेकर कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें– हरियाणा के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed