Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, बेकरी संचालक की मौत

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, बेकरी संचालक की मौत

कुरुक्षेत्र सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, बेकरी संचालक की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा-पिपली मार्ग पर निवारसी गांव के समीप बीते देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क किनारे बिना किसी संकेतक (रिफ्लेक्टर) या पार्किंग लाइट के खड़ी एक लोडिंग ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही बाइक सीधे जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे 45 वर्षीय बेकरी संचालक की मौके के पास ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गईं।

उत्तर प्रदेश की रिश्तेदारी से घर लौट रहा था दंपती

विज्ञापन

मृतक की पहचान उमरी गांव निवासी गुरप्रीत सिंह (45) के रूप में हुई है, जो गांव में ही बेकरी की दुकान चलाते थे। गुरप्रीत अपनी पत्नी बिंद्र उर्फ बलविंद्र कौर के साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित रिश्तेदारी में गए हुए थे। देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर उमरी लौट रहे थे। इसी दौरान निवारसी गांव के पास मुख्य सड़क पर पिपली की तरफ मुंह करके खड़ी लोडिंग ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी राह में काल बनकर आ खड़ी हुई।

न रिफ्लेक्टर, न इंडिकेटर: अंधेरे में नहीं दिखी ट्रॉली

प्रत्यक्षदर्शी लाडवा निवासी वंश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी स्कूटी से पिपली से लाडवा की ओर आ रहा था। उसी वक्त लाडवा की दिशा से आ रही गुरप्रीत की बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने न तो कोई पार्किंग लाइट जला रखी थी और न ही ट्रॉली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर या सिग्नल लगा था। अंधेरे में खड़ी ट्रॉली न दिखने के कारण बाइक सीधे उसमें जा घुसी, जिससे गुरप्रीत का सिर सीधे ट्रॉली से टकरा गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाडवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गुरप्रीत अपने पीछे दो नाबालिग बेटों—मनकीरत (17) व जसकीरत (15)—और पत्नी को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें– साइबर सिटी में AI गानों का हमला, “250 करोड़ के फ्लैट, बाहर तैर रही नाव”, जलमग्न गुरुग्राम का वायरल सॉन्ग्स

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।