Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में टला बड़ा हादसा, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर चलती स्कोडा बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में टला बड़ा हादसा, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर चलती स्कोडा बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

कुरुक्षेत्र में टला बड़ा हादसा, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर चलती स्कोडा बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां अरुणाय गांव के पास रफ्तार भर रही एक लग्जरी स्कोडा स्लाविया कार के बोनट से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। गनीमत यह रही कि कार चला रही युवती और उसके भाई ने गजब की फुर्ती और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

अगर दोनों को बाहर निकलने में कुछ सेकंड की भी देरी हो जाती, तो अंजाम खौफनाक हो सकता था।

विज्ञापन

चाचा-चाची को छोड़ करनाल से लौट रहे थे भाई-बहन

जुरासी कलां गांव निवासी हरमन सिंह ने हादसे का आंखों देखा हाल सुनाते हुए बताया कि वह अपनी बहन के साथ अपने चाचा-चाची को छोड़ने करनाल जिले के निगदू गांव गए थे। वापस लौटते समय कार उसकी बहन ही चला रही थी।

जब वे हाईवे-152 पर अरुणाय गांव के मोड़ के करीब पहुंचे, तो मोड़ के कारण कार की रफ्तार थोड़ी धीमी थी। उसी वक्त उसकी बहन की नजर अचानक बोनट की तरफ से निकलती तेज आग की लपटों पर पड़ी। खतरा भांपते ही उसने तुरंत ब्रेक लगाए और बिना एक पल गंवाए दोनों भाई-बहन गाड़ी के दरवाजे खोलकर बाहर निकल आए।

देखते ही देखते राख का ढेर बनी कार, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

दोनों के बाहर कदम रखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बोनट से शुरू हुई लपटों ने कुछ ही पलों में पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया। हाईवे पर से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलने के कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी की बौछारों के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक कार का अंदरूनी हिस्सा, सीटें और इंजन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। सड़क पर सिर्फ कार का लोहे का ढांचा ही बचा रह गया।

शार्ट सर्किट की आशंका, हादसे की जांच जारी

कार में आग लगने का सटीक कारण क्या था, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। हालांकि, प्राथमिक तौर पर इंजन में किसी शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि युवती ने लपटें देखते ही गाड़ी रोकने में जरा सी भी लापरवाही दिखाई होती, तो सेंट्रल लॉकिंग या धुएं के कारण दोनों अंदर ही फंस सकते थे। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: बिजनौर पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।