Breaking News
Narnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड पर

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही परिवार के 3 अफीम तस्कर गिरफ्तार

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही परिवार के 3 अफीम तस्कर गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक ही परिवार के 3 अफीम तस्कर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांव तलहेड़ी में छापेमारी कर एक ही परिवार के तीन शातिर नशा तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम के साथ-साथ नशे के धंधे से कमाई गई 21 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी गुरविन्दर सिंह ने बताया कि केयूके थाने की पुलिस टीम इस्माईलाबाद इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान गुप्तचरों से पुख्ता जानकारी मिली कि गांव तलहेड़ी के रहने वाले तीन व्यक्ति काफी समय से बड़े पैमाने पर अफीम बेचने का अवैध कारोबार चला रहे हैं। सूचना के मुताबिक, तीनों आरोपी अफीम की छोटी-छोटी पैकेटिंग कर उसे सप्लाई करने की फिराक में गांव के गुरुद्वारे की दीवार के पास पॉलिथीन थामे खड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर घेराबंदी की और तीनों को रंगे हाथों धर दबोचा।

विज्ञापन

घर से निकला काली कमाई का खजाना

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंद्र सिंह, हरविंदर सिंह उर्फ रूपेन्द्र और जश्नपाल सिंह (सभी निवासी गांव तलहेड़ी) के रूप में हुई है। मौके पर ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के हाथों में मौजूद पॉलिथीन बैग से 6 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस की टीम आरोपियों को साथ लेकर उनके घर पहुंची और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। घर के कोने-कोने की जांच करने पर पुलिस को 21 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने मिले, जिन्हें अफीम की बिक्री से जमा किया गया था। पुलिस ने पूरी बरामदगी को सील कर तीनों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, अब संपत्ति होगी अटैच

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया परिवार पेशेवर अपराधियों का है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि सुखविंद्र सिंह के खिलाफ पेहवा में मारपीट और इस्माईलाबाद व पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी हरविंदर सिंह पर भी पेहवा में मारपीट और इस्माईलाबाद में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। यही नहीं, आरोपियों का पिता कुलवंत सिंह भी थाना इस्माईलाबाद का पुराना हिस्ट्रीशीटर रह चुका है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस आपराधिक परिवार ने लंबे समय से नशे की तस्करी करके करोड़ों-अरबों रुपये की अवैध संपत्ति खड़ी की है। पुलिस प्रशासन अब इनकी काली कमाई से अर्जित की गई तमाम चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटा रहा है, जिन्हें कानून के तहत जब्त (अटैच) करने की सख्त प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें–  सोनीपत जेल में मर्डर केस के हवालाती ने लगाया फंदा, मच गया हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।