Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन, ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 30 हजार बरामद

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन, ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 30 हजार बरामद

कुरुक्षेत्र ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले में एटीएम बूथों के भीतर सीधे-साधे लोगों को झांसा देकर उनका कार्ड बदलने वाले एक अंतरजिला गिरोह का कुरुक्षेत्र पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी चंद्र मोहन के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 (CIA-2) की टीम ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप (निवासी मसूदपुर, जिला हांसी) और राजेश उर्फ राजी (निवासी रोहतक, हाल निवासी हांसी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के 30 हजार रुपये नकद भी बरामद कर लिए हैं।

यह पूरा मामला लाडवा थाना क्षेत्र का है। 20 फरवरी को धनौरा जट्टान गांव के रहने वाले बलबीर सिंह लाडवा बस स्टैंड के सामने स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे। उन्होंने मशीन में कार्ड डालकर रकम दर्ज की, लेकिन पैसे बाहर नहीं निकले। इसी दौरान पीछे से दो युवक मदद करने के बहाने बूथ के अंदर दाखिल हुए और उनका एटीएम कार्ड अपने हाथ में ले लिया।

विज्ञापन

शातिराना अंदाज में बदला कार्ड, मोबाइल पर मैसेज आते ही उड़े होश

आरोपियों ने बलबीर सिंह को झांसे में लेकर पहले 3 हजार रुपये और फिर 2 रुपये की ट्रांजेक्शन करवाने का नाटक किया। इसी खींचतान और मदद के ड्रामे के बीच आरोपियों ने पलक झपकते ही बलबीर सिंह का असली एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा फर्जी कार्ड उनके हाथ में थमा दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। बलबीर सिंह अभी कुछ समझ पाते कि थोड़ी ही देर में उनके मोबाइल फोन पर खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया।

घबराए बलबीर सिंह तुरंत अपनी बैंक शाखा पहुंचे और खाते की स्टेटमेंट निकलवाई। स्टेटमेंट में पता चला कि उनके खाते से कुल 35 हजार रुपये साफ कर दिए गए हैं। जब उन्होंने पास में रखा कार्ड बैंक कर्मचारियों को दिखाया, तो पता चला कि वह कार्ड उनका था ही नहीं। पीड़िता की शिकायत पर लाडवा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तफ्तीश सीआईए-2 को सौंपी गई थी।

सीआईए-2 की टीम ने ऐसे दबोचा, अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-2 के प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पीएसआई विशाल कुमार, एएसआई लखन सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, ऋषि, संजीव कुमार और सिपाही रवि शामिल थे। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने 27 जुलाई को घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों को कुरुक्षेत्र अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं जो भीड़भाड़ वाले एटीएम बूथों को अपना निशाना बनाते थे। फिलहाल पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों में इस तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हैवानियत, मैरिज पैलेस मैनेजर ने वर्कर की दिव्यांग पत्नी से किया रेप, 5 महीने की गर्भवती हुई पीड़िता

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।