Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठक

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के पवित्र सन्निहित सरोवर में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के पवित्र सन्निहित सरोवर में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के पावन तीर्थ स्थलों में से एक सन्निहित सरोवर में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ पाया गया। हर रोज की तरह सुबह-सुबह जो लोग सरोवर के किनारे सैर के लिए पहुंचे थे, उनकी नजर इस शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना सुभाष मंडी चौकी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

तीन से चार दिन पुराना है शव, हुलिए के आधार पर पहचान की कोशिश

पुलिस ने शुरुआती मुआयने के बाद शव को तुरंत कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल के मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की जो स्थिति है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि मौत करीब तीन से चार दिन पहले हो चुकी थी। हुलिए की बात करें तो मृतक का कद लगभग 5 फुट 6 इंच आंका गया है और शरीर पर सिर्फ लाइनों वाली एक निक्कर मौजूद थी। पुलिस आसपास के इलाकों में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पिछले तीन-चार दिनों में कोई व्यक्ति इस हुलिए का लापता हुआ था।

72 घंटे तक मोर्चरी में रहेगा शव, थानों को अलर्ट भेजा गया

जांच टीम अब सबसे पहले मृतक की शिनाख्त कराने की चुनौती से जूझ रही है। इसके लिए कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों के सभी थानों को ब्योरा और सूचना भेज दी गई है ताकि हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों से इसका मिलान किया जा सके।

नियमों के मुताबिक, पहचान स्थापित करने के लिए शव को अगले 72 घंटों तक एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस का कहना है कि यदि तय समय सीमा के भीतर कोई वारिस सामने नहीं आता है, तो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

हादसे और साजिश दोनों एंगल पर टिकी पुलिस की नजर

इस संवेदनशील मामले की तफ्तीश में जुटे एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को सरोवर से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को सिर्फ एक हादसा मानकर नहीं चल रही है, बल्कि हर उस संभावित पहलू को खंगाला जा रहा है जिसके कारण यह नौबत आई। मौत पानी में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका असली खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक की पहचान होने के बाद ही हो सकेगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।