Breaking News
राजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 में बड़ा हादसा, HPCB के SDO की पत्नी की मौत, कमरे से मिला ‘I M NOT WELL’ लिखा नैपकिन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 में बड़ा हादसा, HPCB के SDO की पत्नी की मौत, कमरे से मिला 'I M NOT WELL' लिखा नैपकिन

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 में बड़ा हादसा, HPCB के SDO की पत्नी की मौत, कमरे से मिला ‘I M NOT WELL’ लिखा नैपकिन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के पॉश इलाके सेक्टर-3 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HPCB) में तैनात एसडीओ हरप्रीत सिंह की 27 वर्षीय पत्नी काजल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर पंखे से फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतका की शादी को अभी महज आठ महीने का ही वक्त बीता था। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा काटा और एसडीओ पति पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने, किसी दूसरी लड़की से अवैध संबंध रखने और सोची-समझी साजिश के तहत बेटी की हत्या करने का सीधा आरोप जड़ा है।

शादी में दिए थे 8 लाख, फिर भी बड़ी गाड़ी की डिमांड.. पिता का छलका दर्द

विज्ञापन

मृतका के पिता हरपाल सिंह (निवासी मोहन नगर, कुरुक्षेत्र) ने पुलिस को दी शिकायत में भारी मन से बताया कि उन्होंने अपनी बेटी काजल की शादी 29 नवंबर 2025 को हरप्रीत सिंह के साथ बड़े धूमधाम से की थी। शादी के समय गाड़ी के लिए 8 लाख रुपये नकद भी दिए गए थे। शादी के कुछ ही समय बाद हरप्रीत की एसडीओ के पद पर नौकरी लग गई, जिसके बाद से ही उसके और उसके परिवार के तेवर बदल गए। आरोप है कि नौकरी मिलते ही हरप्रीत बड़ी गाड़ी की मांग को लेकर काजल को शारीरिक व मानसिक रूप से टॉर्चर करने लगा था।

‘रात 2 बजे तक दूसरी लड़की से करता था बात, पूरी प्लानिंग के साथ लिया जान’

मृतक महिला के पिता ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि हरप्रीत का किसी दूसरी युवती के साथ अफेयर चल रहा था, जिससे वह देर रात दो-दो बजे तक फोन पर बातें करता था। घटना वाले दिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे काजल की अपने पिता से सामान्य बातचीत हुई थी। पिता का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने से 2-3 महीने पहले ही आरोपी ने अपने माता-पिता को सोची-समझी रणनीति के तहत ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था। कल जब रिश्तेदार से सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे तो काजल चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। परिजनों का दावा है कि पहले काजल की हत्या की गई और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया।

नैपकिन पर लिखा मिला- ‘I M NOT WELL’, पुलिस करा रही हैंडराइटिंग जांच

घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही पुलिस को कमरे से एक नैपकिन (टिशू पेपर) बरामद हुआ है, जिस पर अंग्रेजी में “I M NOT WELL SORRY” लिखा हुआ है। पुलिस ने इस सुसाइड नोटनुमा नैपकिन को अपने कब्जे में ले लिया है। सदर थानेसर थाना प्रभारी (SHO) रणधीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नैपकिन पर लिखी लिखावट (हैंडराइटिंग) का फॉरेंसिक मिलान करवाया जा रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ननद का पलटवार- ‘दहेज के आरोप झूठे, भाई पर लगाए जा रहे बेबुनियाद इल्जाम’

दूसरी ओर, ससुराल पक्ष ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एसडीओ हरप्रीत सिंह की बहन याशमीन का कहना है कि उनके माता-पिता उसकी बहन के रिश्ते के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं और जाने से पहले उन्होंने काजल के मायके वालों को घर भी बुलाया था। घटना के समय उसका भाई बाहर गया हुआ था और काजल मायके से ही वापस लौटी थी। ननद ने दावा किया कि काजल को कभी भी दहेज या किसी अन्य बात के लिए परेशान नहीं किया गया और उन पर लगाए जा रहे तमाम आरोप मनगढ़ंत व बेबुनियाद हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– हिमाचल की बारिश से उफान पर मारकंडा नदी, शाहाबाद के कठवा गांव में घुसा पानी; अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।