Breaking News
राजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

Shahabad News: हिमाचल की बारिश से उफान पर मारकंडा नदी, शाहाबाद के कठवा गांव में घुसा पानी; अलर्ट जारी

Shahabad News: हिमाचल की बारिश से उफान पर मारकंडा नदी, शाहाबाद के कठवा गांव में घुसा पानी; अलर्ट जारी

मारकंडा नदी से शाहाबाद के कठवा गांव में घुसा पानी; अलर्ट जारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Shahabad News: हिमाचल प्रदेश के कालाअंब और नाहन के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश का सीधा असर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद उपमंडल में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से उतरते पानी के भारी प्रवाह के कारण मारकंडा नदी अचानक उफान पर आ गई। बुधवार तड़के 3 बजे मारकंडा में जलस्तर उछलकर लगभग 14 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि तटीय कठवा गांव की मुख्य सड़क से लेकर आसपास के कृषि खेतों तक पानी फैल गया।

जलस्तर में आई गिरावट, लेकिन मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन

सिंचाई विभाग के गेज रीडर रविंद्र के अनुसार, हालांकि अब मारकंडा के जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की जा रही है और यह घटकर 10,134 क्यूसेक के आसपास बह रहा है। अंबाला के मुलाना क्षेत्र में भी 17 हजार क्यूसेक के करीब पानी का बहाव बना हुआ है। राहत की बात यह है कि हिमाचल के कालाअंब में फिलहाल बारिश रुक गई है और वहां नदी का प्रवाह 6 हजार क्यूसेक रह गया है। इसके बावजूद कठवा और आसपास के इलाकों के लिए खतरा पूरी तरह टला नहीं है, क्योंकि पहाड़ों से चला पानी अभी भी निचले इलाकों में जमा हो रहा है।

प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की सलाह

मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में आ गए हैं। कालाअंब में तैनात गेज रीडर कश्मीरा ने स्पष्ट किया कि यदि ऊपरी पहाड़ी इलाकों में दोबारा तेज बारिश होती है, तो मारकंडा नदी का जलस्तर पलक झपकते ही फिर से बढ़ सकता है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने सभी जलस्तर माप केंद्रों पर अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने के कड़े आदेश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मुनादी करवाकर तटीय गांवों के लोगों और पशुपालकों को मारकंडा नदी के नजदीक न जाने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बेअदबी की वारदात, सीवरेज में मिले गुटका साहिब, सिख संगत में भारी आक्रोश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।