Breaking News
Karnal Rindal murder: करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन: शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तारNarnaul News: नारनौल दौरे पर पहुंचे पंडित कुलदीप शर्मा, ब्राह्मण समाज की मजबूती और एकता पर जोर, सवर्ण आयोग के गठन को लेकर दिया बड़ा बयानNarnaul: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 21 महाविद्यालयों ने कराया पंजीकरणRise and Fall 2 wildcard Entry: ‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा धमाका, तहसीन पूनावाला की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सगे भाई शहजाद से होगी जबरदस्त टक्करAI on Humans: AI ने बेनकाब की इंसानों की फितरत, 14 बड़े मॉडल्स से पूछा विवादित सवाल, जवाब सुनकर उड़े होशKarnal Rindal murder: करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन: शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तारNarnaul News: नारनौल दौरे पर पहुंचे पंडित कुलदीप शर्मा, ब्राह्मण समाज की मजबूती और एकता पर जोर, सवर्ण आयोग के गठन को लेकर दिया बड़ा बयानNarnaul: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 21 महाविद्यालयों ने कराया पंजीकरणRise and Fall 2 wildcard Entry: ‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा धमाका, तहसीन पूनावाला की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सगे भाई शहजाद से होगी जबरदस्त टक्करAI on Humans: AI ने बेनकाब की इंसानों की फितरत, 14 बड़े मॉडल्स से पूछा विवादित सवाल, जवाब सुनकर उड़े होश

Kurukshetra Snake Bite: कुरुक्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के बाहर खेल रहे 19 महीने के मासूम को सांप ने डसा, मौत

Kurukshetra Snake Bite: कुरुक्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के बाहर खेल रहे 19 महीने के मासूम को सांप ने डसा, मौत

कुरुक्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के बाहर खेल रहे 19 महीने के मासूम को सांप ने डसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Snake Bite: कुरुक्षेत्र जिले के झांसा क्षेत्र स्थित गोरखा गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। पोल्ट्री फार्म के पास बने परिसर में खेल रहे महज 19 महीने के मासूम आरभ को एक बेहद जहरीले सांप ने डस लिया। जहरीले डंक का असर इतनी तेजी से फैला कि जब तक परिजन उसे संभालते और अस्पताल पहुंचाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम ने अंतिम सांस ली।

इस घटना के बाद से ही प्रवासी मजदूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस हादसे के बाद से शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

नेपाल से रोजी-रोटी की तलाश में आया था परिवार

मृतक बच्चे की पहचान 19 महीने के आरभ के रूप में हुई है। आरभ का परिवार मूल रूप से नेपाल के मोरंग जिले के रतुआमाई गांव का निवासी है। आरभ के पिता रीकु पिछले करीब 6 साल से गोरखा गांव में स्थित एक किसान के पोल्ट्री फार्म पर रहकर लेबर का काम करते हैं और वहीं बने क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। रीकु का एक 6 साल का बड़ा बेटा आरुस भी है।

पिता रीकु ने भरे गले से बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनका छोटा बेटा आरभ पोल्ट्री फार्म के बाहर खाली जगह में खेल रहा था। अचानक वह जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगा। परिजन तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। शुरुआती पल में किसी को सांप नजर नहीं आया, लेकिन कुछ ही मिनटों में बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और वह बेसुध होने लगा।

जांघ पर मिले डसने के निशान, शरीर पड़ा नीला

बच्चे की बिगड़ती स्थिति को देख परिजन बिना कोई समय गंवाए उसे तुरंत इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने आपातकालीन वार्ड में बच्चे का इलाज शुरू किया, लेकिन शरीर में जहर तेजी से फैल चुका था। काफी प्रयासों के बावजूद डॉक्टरों की टीम मासूम आरभ की जान नहीं बचा सकी।

अस्पताल के डॉक्टरों और फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि बच्चे की जांघ पर सांप के डसने के साफ निशान पाए गए हैं, जिनके बीच करीब डेढ़ सेंटीमीटर की दूरी थी। जहर के अत्यधिक प्रभाव के कारण बच्चे का पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बच्चे को किसी अत्यधिक जहरीले ‘रसेल वाइपर’ या उसी प्रजाति के सांप ने काटा था।

पुलिस ने दर्ज की इत्तेफाकिया रिपोर्ट, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव

घटना की सूचना मिलते ही झांसा थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पिता रीकु के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई (इत्तेफाकिया रिपोर्ट) दर्ज कर ली है।

डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मासूम आरभ की देह को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 6 साल से मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहे इस परिवार पर अचानक टूटे इस संकट ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर लौटी भीषण गर्मी, हिसार 38.5°C के साथ सबसे गर्म, जानें कब होगी झमाझम बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।