Breaking News
Winter styling Tips: बिना मोटे दिखे ऐसे करें विंटर लेयरिंग, प्लस-साइज महिलाओं के लिए काम के हैं ये फैशन ट्रेंड्सचंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीWinter styling Tips: बिना मोटे दिखे ऐसे करें विंटर लेयरिंग, प्लस-साइज महिलाओं के लिए काम के हैं ये फैशन ट्रेंड्सचंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Kurukshetra Weather: बारिश के बाद बढ़ी उमस और तपिश, धान की फसल पर संकट से किसान परेशान

Kurukshetra Weather: बारिश के बाद बढ़ी उमस और तपिश, धान की फसल पर संकट से किसान परेशान

धान उत्पादक किसानों पर मौसम की दोहरी मार, कुरुक्षेत्र में सूखे खेत और महंगे डीजल का संकट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra Weather: जिले में कई दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बारिश की विदाई होते ही तेज धूप और हवा के थमने से उमस व गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही हवा में नमी का स्तर बढऩे से लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। इस बदलते मौसम ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों, खासकर धान उत्पादकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सोमवार को जिले में गर्मी और उमस ने लोगों को एक बार फिर बेहाल कर दिया।

सुबह से ही आसमान में हलके बादल छाए रहने कारण लोगों को बारिश की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। बादलों और तेज उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दी और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लगभग 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं लेकिन इनसे लोगों को गर्मी से विशेष राहत नहीं मिल सकी। बारिश थमने के साथ ही तापमान और उमस दोनों में फिर बढ़ोतरी हो गई है।

उमस ने छुड़ाए पसीने, बिजली कटौती से बढ़ी आफत

दिन की शुरुआत से ही तेज धूप निकलने के कारण उमस का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। कूलर और पंखे भी इस चिपचिपी गर्मी में राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। वहीं, इस भीषण उमस के बीच ग्रामीण इलाकों में घोषित-अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की आफत को दोगुना कर दिया है।

किसानों की बढ़ी चिंता – धान की फसल पर मंडराया संकट

इस समय खेतों में धान की रोपाई और बढ़वार का काम जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन बारिश रुकने और उमस बढऩे से किसान बेहद परेशान हैं। धान की फसल को इस समय लगातार पानी की जरूरत होती है। बारिश बंद होने से खेतों का पानी सूखने लगा है। अब किसानों को मजबूरन महंगे डीजल और ट्यूबवेल के सहारे खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही है।

कीट और बीमारियों का खतरा: कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक उमस और गर्मी का यह मौसम धान की फसल के लिए बेहद संवेदनशील होता है। इस वातावरण में तना छेदक पत्ती लपेटक और फंगस जैसी बीमारियों व कीटों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है, जो फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकते है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।