Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Ladwa News: लाडवा में महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर जूते पहनकर चढ़ा शराबी, वीडियो वायरल होने पर बबाल

Ladwa News: लाडवा में महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर जूते पहनकर चढ़ा शराबी, वीडियो वायरल होने पर बबाल

कुरुक्षेत्र के लाडवा में शराबी युवक की करतूत, कश्यप समाज ने दर्ज कराई FIR

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ladwa News: हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र से धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली एक अप्रिय घटना सामने आई है। शहर के महर्षि कश्यप चौक पर एक युवक शराब के नशे में धुत होकर जूते-चप्पल पहने ही महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर चढ़ गया। इतना ही नहीं, आरोपी काफी देर तक प्रतिमा की गोद में बैठकर अभद्र हरकतें करता रहा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही कश्यप समाज के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शराब के नशे में की शर्मनाक हरकत, पास में ही स्थित है ठेका

विज्ञापन

घटना लाडवा की हिनौरी चौकी के समीप स्थित महर्षि कश्यप चौक की है। कश्यप समाज लाडवा के प्रधान मनीष कश्यप ने बताया कि दोपहर के समय जनकी बस्ती निवासी सुरजीत सिंह अत्यधिक शराब के नशे में चौक पर पहुंचा। चौक के ठीक पीछे शराब का ठेका स्थित है। सुरजीत चप्पल और जूते पहने ही चौक की सीढ़ियां चढ़कर महर्षि कश्यप की प्रतिमा के ऊपर जाकर बैठ गया और उनकी नकल करने लगा। इस पूरी घटना से समाज के लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है।

विधायक ने किया था चौक का उद्घाटन, पुलिस ने दर्ज किया केस

बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले ही इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने इस चौक का औपचारिक उद्घाटन किया था। चौक बनने के बाद से ही स्थानीय लोग इसे बेहद आस्था और सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कश्यप समाज के प्रतिनिधिमंडल ने लाडवा थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लाडवा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी सुरजीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द ही काबू कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें– कैथल में तड़के 2 बजे पुलिस और चिट्टा तस्करों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।