Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal News: कैथल में तड़के 2 बजे पुलिस और चिट्टा तस्करों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Kaithal News: कैथल में तड़के 2 बजे पुलिस और चिट्टा तस्करों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

पूंडरी-फरल रोड पर खौफनाक एनकाउंटर, बोलेरो से पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, 48 ग्राम चिट्टा बरामद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और खौफनाक कार्रवाई को अंजाम दिया है। शुक्रवार अल सुबह करीब 2 बजे पूंडरी से फरल रोड के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस हिरासत में इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से घायल समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी तस्कर की गोली, पुलिस ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि चिट्टा तस्करों का एक गिरोह इलाके में बड़ी खेप के साथ सक्रिय है। पुलिस टीम ने जब पूंडरी-फरल रोड पर नाकाबंदी कर ब्लैक कलर की बोलेरो गाड़ी को रोकने का इशारा किया, तो तस्करों ने सरेंडर करने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सीधे पुलिस के वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बदमाशों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा उतरी।

खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की ओर से चलाई गई 2 गोलियों में से एक गोली सीधे ANC इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर प्रदीप की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी। गनीमत रही कि जैकेट की वजह से इंचार्ज बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए जवाबी कार्रवाई में 4 राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली तस्कर संदीप के पैर में जा धंसी।

मटौर, बड़सिकरी और जींद के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस की मुस्तैदी से मौके पर ही पांचों तस्करों को दबोच लिया गया। घायल आरोपी की पहचान कैथल के मटौर गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है। पकड़े गए अन्य चार आरोपियों में दो मटौर गांव के ही हैं, जबकि एक बड़सिकरी और एक जींद जिले के गांव खेड़ी मसानियां का रहने वाला है। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 48 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी कैथल पुलिस

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि देर रात गश्त और नशा विरोधी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह चिट्टा कहां से ला रहे थे और इलाके में किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क के मुख्य सरगना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें– पिहोवा में दिव्य गीता सत्संग की शुरुआत, स्वामी ज्ञानानंद महाराज बोले- गीता में है हर तनाव का इलाज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।