Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Ladwa News: कुरुक्षेत्र में लाडवा के खिलाड़ियों का धमाल! कराटे, ताइक्वांडो और वूशु में जीते 19 गोल्ड मेडल

Ladwa News: कुरुक्षेत्र में लाडवा के खिलाड़ियों का धमाल! कराटे, ताइक्वांडो और वूशु में जीते 19 गोल्ड मेडल

कुरुक्षेत्र में लाडवा के खिलाड़ियों का धमाल! कराटे, ताइक्वांडो और वूशु में जीते 19 गोल्ड मेडल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Ladwa News (कैलाश गोयल): स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में 27 से 31 जुलाई तक कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न खेल परिसरों में जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र गुरुकुल में कराटे, ताइक्वांडो और वूशु के चयन मुकाबले आयोजित किए गए, जहां लाडवा की ‘यूथ स्पोर्ट्स अकादमी’ के मार्शल आर्टिस्टों ने अपनी तकनीक और ताकत का लोहा मनवाते हुए पदकों की बौछार कर दी।

अकादमी के खिलाड़ियों ने कराटे में 14 गोल्ड मेडल, ताइक्वांडो में 3 गोल्ड मेडल और वूशु में 2 गोल्ड मेडल जीतकर कुल 19 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ ही लाडवा शहर का नाम पूरे प्रदेश में गूंज उठा है।

विज्ञापन

“हरियाणा की नंबर वन अकादमी बनने की राह पर यूथ स्पोर्ट्स” — कोच चमन लाल

अकादमी के कोच एवं महासचिव चमन लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुशी जताई और खिलाड़ियों की लगन की सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारी अकादमी के बच्चों ने पहले भी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में मेडल जीतकर लाडवा, कुरुक्षेत्र और हरियाणा का परचम लहराया है। इस बार का प्रदर्शन यह साबित करता है कि यूथ स्पोर्ट्स अकादमी आज प्रदेश की बेहतरीन खेल अकादमियों में शुमार हो चुकी है।”

चमन लाल ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, उनके अभिभावकों के त्याग और स्थानीय विधायक व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही इस अकादमी को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ‘खेल नर्सरी’ का दर्जा मिला है। इससे खिलाड़ियों को नियमित डाइट राशि मिल रही है, जिससे उनके पोषण और अभ्यास को नया बल मिला है।

विजेता चैंपियनों का लाडवा में भव्य स्वागत, दिग्गजों ने दिया आशीर्वाद

शानदार जीत दर्ज कर लाडवा लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का शहर की अनेक सामाजिक एवं खेल संस्थाओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया।

रविवार को यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन जोग ध्यान और प्रधान विजय भूषण विशेष रूप से अकादमी परिसर पहुंचे। उन्होंने सभी विजेता एथलीटों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला स्तर पर स्वर्णिम सफलता हासिल करने वाले ये खिलाड़ी आने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश में लाडवा का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।