Breaking News
Warren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनामWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनाम

Lock Upp 2 New Jailer: लॉक-अप 2 में होगी करण कुंद्रा और एल्विश यादव की एंट्री, कैदियों की क्लास लगाएंगे नए जेलर!

Lock Upp 2 New Jailer: लॉक-अप 2 में होगी करण कुंद्रा और एल्विश यादव की एंट्री, कैदियों की क्लास लगाएंगे नए जेलर!

ओटीटी पर ‘लॉक-अप 2’ का जलवा, अब करण-एल्विश संभालेंगे जेल की कमान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Lock Upp 2 New Jailer: कंटेस्टेंट्स के तीखे झगड़ों और उनके चौंकाने वाले सीक्रेट्स (राज) के दम पर नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक-अप 2’ महज एक हफ्ते के भीतर टॉक ऑफ द टाउन बन चुका है। शो में जहां पहला एविक्शन (निष्कासन) हो चुका है, वहीं शिल्पा शिंदे ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर पहले ही घर का पारा बढ़ा दिया है। लेकिन मेकर्स इतने पर ही रुकने वाले नहीं हैं। खबरों की मानें तो शो को और ज्यादा मसालेदार और आक्रामक बनाने के लिए अब नए ‘जेलर’ की फौज तैयार की जा रही है। वर्तमान में रितेश देशमुख और फराह खान इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं, लेकिन अब जेल की बैरक में करण कुंद्रा और एल्विश यादव की धमक सुनने को मिल सकती है।

‘लाफ्टर शेफ्स’ की सुपरहिट जोड़ी अब करेगी कैदियों का शिकार

विज्ञापन

“करण कुंद्रा के पास पहले सीजन में जेलर बनने का एक कड़ा और सफल अनुभव है, वहीं एल्विश यादव अपनी बेबाक हरियाणवी टोन और तगड़ी फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों का एक साथ जेलर के रूप में आना शो की टीआरपी को नए शिखर पर ले जा सकता है।”

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में खत्म हुए कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में करण और एल्विश की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीता था। यही वजह है कि ‘लॉक-अप 2’ के मेकर्स ने बिना वक्त गंवाए इन दोनों सितारों को एक साथ स्क्रीन स्पेस देने के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी कागजी कार्रवाई और आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन इस खबर ने ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

दर्शकों के दबाव में झुके मेकर्स, 5 नहीं अब 6 दिन खुलेगा ‘लॉक-अप’

इस शो की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्शक अब इसे हफ्ते के सातों दिन देखना चाहते हैं। फिलहाल यह शो शनिवार से बुधवार यानी हफ्ते में 5 दिन रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है, जबकि दो दिन (गुरुवार और शुक्रवार) का गैप रखा जाता है।

लेकिन अंदरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक, दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स और लगातार आ रही डिमांड के बाद अब इस शेड्यूल को बदलने की तैयारी है। मेकर्स इस शो को हफ्ते में 6 दिन ऑन-एयर करने का मन बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो ओटीटी के इतिहास में यह किसी रियलिटी शो के लिए बहुत बड़ा कदम होगा। हालांकि, नेटफ्लिक्स या प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस फैसले पर अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें–गोविंदा की बात न मानकर पछता रहीं पत्नी सुनीता! Lock Upp 2 छोड़ने की दी धमकी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।