Breaking News
Surya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाMahendragarh News: हकेवि ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 791-800 रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया हरियाणा के सरकारी वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में सर्वाेच्च स्थानAgniveer Service Extended: 75% अग्निवीरों को सरकार का बड़ा तोहफा, कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया; जानिए पूरी डिटेलAteli Mandi News: मांगों की अनदेखी पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष, 6 नवंबर को प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का ऐलानअग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन, अब 6 साल तक सेना में सेवा का मौका; बढ़ेगी सैलरीSurya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाMahendragarh News: हकेवि ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 791-800 रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया हरियाणा के सरकारी वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में सर्वाेच्च स्थानAgniveer Service Extended: 75% अग्निवीरों को सरकार का बड़ा तोहफा, कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया; जानिए पूरी डिटेलAteli Mandi News: मांगों की अनदेखी पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष, 6 नवंबर को प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का ऐलानअग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन, अब 6 साल तक सेना में सेवा का मौका; बढ़ेगी सैलरी

Lock Upp 2: खाने के लिए तरसे कंटेस्टेंट्स, फूट-फूटकर रोती हुई सुनीता आहूजा ने सूप को बताया ‘कौए का पेशाब’

Lock Upp 2: खाने के लिए तरसे कंटेस्टेंट्स, फूट-फूटकर रोती हुई सुनीता आहूजा ने सूप को बताया 'कौए का पेशाब'

गोविंदा की बात न मानकर पछता रहीं पत्नी सुनीता! Lock Upp 2 छोड़ने की दी धमकी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे विवादित रियलिटी शो ‘लॉक-अप 2’ (Lock Upp 2) में अब खाने को लेकर घमासान मच गया है। रविवार के एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बदहवास होकर रो पड़ीं। उन्होंने शो मेकर्स पर खराब खाना देने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए सूप को ‘कौए का पेशाब’ तक कह डाला। राम कपूर समेत शो के कई जाने-माने चेहरे विरोध में उतर आए और पूरी रात बिना खाए सोए। विवाद गहराने के बाद शो के होस्ट रितेश देशमुख को मोर्चा संभालना पड़ा।

फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा, शो छोड़ने की जिद

विज्ञापन

कंटेस्टेंट्स की भूख और गिरती सेहत शो के भीतर एक बड़ा मुद्दा बन गई है। डायबिटीज की मरीज सुनीता आहूजा ने रितेश देशमुख के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वह रात भर भूखे पेट सोई हैं। रितेश ने शो का बचाव करते हुए कहा कि न्यूट्रिशियनिस्ट की सलाह पर ही उन्हें रात आठ बजे स्नैक्स और फिर सूप दिया गया था। इस पर भड़कीं सुनीता ने दोटूक कहा कि उन्हें ठोस खाना खाने की आदत है, वरना उनका शरीर कांपने लगता है। रोते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि गोविंदा ने उन्हें इस शो में न जाने की हिदायत दी थी। अब वह चोटिल हैं और तुरंत शो छोड़कर घर जाना चाहती हैं।

आखिर क्यों मचा है राशन और खाने पर बवाल?

इस पूरे विवाद की जड़ शो का फॉर्मेट है। ‘लॉक-अप 2’ में कंटेस्टेंट्स को टास्क जीतकर कुछ पॉइंट्स कमाने होते हैं, जिनसे वे हफ्ते भर का राशन खरीदते हैं। रितेश ने घरवालों को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने हफ्ते की शुरुआत में ही अपने पॉइंट्स बेतरतीब ढंग से खर्च कर दिए। वहीं घरवालों का आरोप है कि पॉइंट्स खर्च करने के बाद मिलने वाली थाली में सिर्फ दो रोटियां और नाममात्र चावल होता है। हालांकि, घर का माहौल बिगड़ता देख मेकर्स ने एक नया टास्क करवाकर कंटेस्टेंट्स को नए पॉइंट्स दिए हैं, ताकि राशन आ सके।

शिल्पा शिंदे की एंट्री और विवादित बयानों का तड़का

शो में टीआरपी का तड़का लगाने के लिए टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की बतौर पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री हो गई है। नए प्रोमो में शिल्पा और सुनीता आहूजा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। इसके अलावा, राम कपूर और आकांक्षा चमोला के बयानों ने भी इंटरनेट पर आग लगा दी है। राम कपूर ने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के एक सवाल पर शादी में पार्टनर की ‘चीटिंग’ को जस्टिफाई करते हुए कहा कि लंबे रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं और गलती होने पर रिश्ता खत्म नहीं किया जाता।

व्यूज के लिए नेटफ्लिक्स की नई स्ट्रैटजी?

शो में आकांक्षा चमोला ने भी सनसनीखेज खुलासा करते हुए खुद को बाइसेक्शुअल बताया है। उन्होंने स्वीकार किया कि शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ भी रिश्ते रहे हैं। इन तमाम घटनाओं ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है। आमतौर पर रियलिटी शोज में ऐसे झगड़े आम हैं, लेकिन ‘लॉक-अप 2’ में बिना किसी सेंसरशिप के गाली-गलौज और निजी जिंदगी के विवादों को जिस तरह से परोसा जा रहा है, उससे नेटफ्लिक्स की स्ट्रैटजी पर सवाल उठ रहे हैं। दर्शक यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या भारत में व्यूज बटोरने के लिए दुनिया के इस सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को अब सिर्फ विवादों का ही सहारा रह गया है?

यह भी पढ़ें–क्या सच में अलग हो रहे हैं प्रिंस नरूला और युविका

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।